ब्रेकिंग
बेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबितबेऊर जेल में बंदियों की 'मनमर्जी' का खुलासा, टीवी-हीटर कांड में 3 कक्षपाल सस्पेंडPMCH में MBBS की 50 सीटें बढ़ीं, अब 250 छात्रों का होगा दाखिलामुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना: इंटर पास 5.75 लाख छात्राओं को मिलेंगे ₹25,000, सरकार ने जारी किए 700 करोड़ रुपये मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर निकाह के बाद भारी बवाल, बाराती-घराती में जमकर मारपीट, एक दर्जन लोग घायलसमस्तीपुर RPF पोस्ट से शराब तस्करी के दो आरोपी फरार, एस्बेस्टस तोड़कर भागे; सब इंस्पेक्टर समेत 4 जवान निलंबित

JDU की 'निश्वय रथ' पर सवार हो चुनाव प्रचार को निकलें CM नीतीश कुमार, आज नवादा में करेंगे रोड शो

PATNA : मुख्यमंत्री की चुनावी सभाएं शुक्रवार से विधिवत आरंभ हो रही है। अपनी चुनावी सभाओं का आरंभ वह नवादा लोकसभा क्षेत्र से करेंगे। नवादा के वारिसलिगंज के समीप माफी गढ़पर स्थि

JDU की 'निश्वय रथ' पर सवार हो चुनाव प्रचार को निकलें CM नीतीश कुमार, आज नवादा में करेंगे रोड शो
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : मुख्यमंत्री की चुनावी सभाएं शुक्रवार से विधिवत आरंभ हो रही है। अपनी चुनावी सभाओं का आरंभ वह नवादा लोकसभा क्षेत्र से करेंगे। नवादा के वारिसलिगंज के समीप माफी गढ़पर स्थित एक स्कूल के मैदान में उनकी चुनावी सभा है। इसे लेकर सीएम नीतीश कुमार पहली बार बस पर सवार होकर निकले हैं। सीएम जिस रथ पर सवार हैं, उसका नाम निश्चय रथ रखा गया है। इसमें नीतीश कुमार की तस्वीर लगाई गई है और लिखा है कि रोजगार मतलब नीतीश कुमार।


दरअसल, सीएम नीतीश कुमार शुक्रवार को नवादा में रोड शो करने वाले हैं। भाजपा प्रत्याशी विवेक ठाकुर को जीत दिलाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार बस से रोड शो करने वाले हैं। इसके लिए खास प्रकार से बस पर रथ डिजाइन किया गया है जिससे नीतीश कुमार नवादा में रोड शो करेंगे। इस बस पर बिहार सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की गई है। बस पर एक ओर लिखा है रोजगार मतलब नीतीश कुमार तो दूसरी तरफ लिखा है पूरा बिहार हमारा परिवार। रथ का नाम निश्चय रथ रखा गया है। लोकसभा चुनाव- 2024 के पहले चरण में 19 अप्रैल को नवादा में मतदान होने वाले हैं। 


मालूम हो कि, शुक्रवार से नीतीश कुमार पूरी तरह चुनावी मोड में आ रहे हैं। एनडीए को बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दिलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके तहत विभिन्न लोकसभा क्षेत्रों में नीतीश कुमार रोड शो कर लोगों से एनडीए के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे। इसकी शुरुआत नवादा से हो रही है। 


नीतीश कुमार बस पर सवार होकर नवादा में लोगों के बीच रोड शो के माध्यम से जाएंगे। बस के पीछे लिखा गया है, सेवा हमारा धर्म। इस बस को निश्चय रथ का नाम दिया गया है। इस रथ के माध्यम से जेडीयू ने तेजस्वी यादव के उस दावे का जवाब दिया है, जिसमें राजद नेता कहते चल रहे हैं कि 17 महीने की सरकार में उन्होंने लाखों लोगों को नौकरी दी है।


बताते दें कि एनडीए की सीट शेयरिंग में नवादा बीजेपी के खाते में गई है। भाजपा ने पद्मश्री डॉ. सीपी ठाकुर के बेटे विवेक ठाकुर को नवादा से चुनाव मैदान में उतारा है। भूमिहार बहुल नवादा में विवेक ठाकुर की जीत के दावे किए जा रहे हैं हालांकि नवादा में वोट की  बहुलता में कुशवाहा समाज भी काफी आगे है। इसे देखते हुए महागठबंधन से श्रवण कुशवाहा को मैदान में उतारा गया है। श्रवण कुशवाहा राजद के कैंडिडेट हैं तेजस्वी यादव अपने उम्मीदवार की जीत के लिए क्षेत्र में जमकर पसीना बहा रहे हैं।  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता