ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर1st Bihar की खबर...असर की 100 % गारंटी, अपहरणकर्ता बने एक्साइज अफसरों पर थाने में 'मुकदमा' दर्ज, 2.10 लाख वसूली कांड में 'अधीक्षक' ने बचाने की भरपूर कोशिश की थी..,

जातीय गणना पर HC के फैसले का BJP ने किया स्वागत, विजय सिन्हा बोले..नीतीश कुमार की नीयत में खोट है, उनके कर्मों से बिहार लज्जित होता है

PATNA: पटना हाईकोर्ट ने जातीय गणना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वी. चंद्रन की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 3 जु

जातीय गणना पर HC के फैसले का BJP ने किया स्वागत, विजय सिन्हा बोले..नीतीश कुमार की नीयत में खोट है, उनके कर्मों से बिहार लज्जित होता है
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: पटना हाईकोर्ट ने जातीय गणना पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश वी. चंद्रन की खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया। अब इस मामले पर अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी। जातीय गणना पर तत्काल रोक लगाये जाने के हाईकोर्ट के आदेश का बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने स्वागत किया है। इसे लेकर विजय सिन्हा ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी नीयत में खोट है। जिसके कारण बिहार कही ना कही भ्रमित होता है और नीतीश कुमार के कर्मों से लज्जित होता है। 


मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी नेता विजय सिन्हा ने कहा कि जातीय गणना कराना नहीं था सिर्फ खानापूर्ति करना था। जातीय गणना का लाभ चुनाव में उठाना था। अपराध और भष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इसे आगे लाया गया था। इसके माध्यम से उन्माद फैलाने की जो रणनीति थी उसे माननीय न्यायालय ने गंभीरता से लिया है। जब-जब लोग अपनी नियत में खोट लाते है नीति को गलत बनाते हैं और जनता की परेशानी बढ़ती है तब माननीय न्यायालय बेपटरी गाड़ी को पटरी पर लाने के लिए बाध्य करती है। विजय सिन्हा ने कोर्ट के इस फैसले का स्वागत किया है।


विजय सिन्हा ने कहा कि जातीय गणना की पूरी समीक्षा होनी चाहिए थी। इसके अंदर छूपे इनके नाकारात्म भाव और बिहार की बर्बादी की लिखने वाली कहानी की मंशा को भी स्पष्ट जानना चाहिए था। सदन में हड़बड़ा कर इसे लाया गया था। नीतीश कुमार की नीयत में  शुरू से खोट थी। इस पर पहले बहस होनी चाहिए थी पब्लिक का ओपिनियन लेना चाहिए था तब जाकर नीति निर्धारित करते तो सफल होता। बिहार के हित के लिए हमने शराब का भी समर्थन किया था। लेकिन नीतीश कुमार के मन के अंदर छिपे खोट को जानता था। हर बार आपकी नियट में खोट के कारण बिहार कही ना कही भ्रमित होता है और आपके कर्मों से लज्जित होना पड़ता है। 


टैग्स