ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को लगेगा झटका, खाने-पीने का सामान और होगा महंगा

DESK: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए बुरी खबर है. RBI ने गुरुवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक के बाद यह कहा कि जनवरी से मार्च 2020 तक खाने पीने के सामान की महंगाई काफी ज्य

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DESK: पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी के लिए बुरी खबर है. RBI ने गुरुवार को मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की  बैठक के बाद यह कहा कि जनवरी से मार्च 2020 तक खाने पीने के सामान की महंगाई काफी ज्यादा रहेगी. इसके साथ ही टेलीकॉम की बढ़ी हुई दरें भी कोर महंगाई पर असर डाल सकती है. 

वहीं आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करते हुए 5.15 फिसदी बरकरार रखा है. आरबीआई ने कहा कि मगंगाई पर काबू पाना मुख्य लक्ष्य है और इसके लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं. 

आरबीआई ने मौद्रिक नीति समीक्षा में वित्त वर्ष 2019-20 के दौरान देश की जीडीपी बढ़त के अनुमान को 6.1 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है. बता दें कि इससे पहले अक्टूबर में हुई बैठक में आरबीआई ने वित्त वर्ष 2019-20 में जीडीपी 6.1 होने का अनुमान लगाया था.