ब्रेकिंग
सांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर सांसद दिनेश चंद्र यादव के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट, साइबर थाना में FIR दर्जबाढ़ से त्राहिमाम के बीच PM मोदी का जन्मदिन मनाने पर विपक्ष हमलावर, RJD ने सरकार को घेरा; सरकारी खर्च पर उठाए सवालपोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर शव के साथ ये कैसा सलूक? चादर पकड़कर 20 मीटर तक घसीटता रहा शख्स, VIDEO वायरलमुजफ्फरपुर में 100 से ज्यादा जीविका दीदियों से ठगी का मामला गरमाया, कोर्ट ने बैंक से मांगे लोन के कागजात; DPM से जवाब तलबस्मैक तस्करों को पकड़ने पहुंची पुलिस... तभी कुत्तों ने कर दिया हमला, ‘मौका’ मिलते ही अंधेरे में फरार हुए शातिर

Bihar News: गर्लफ्रेंड से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम, इश्कबाजी में गंवाई जान

Bihar News: इस घटना के बाद टमटम चौक और आसपास के इलाकों में सनसनी मच गई है. जांच के बाद जो जानकारियाँ निकलकर सामने आई हैं, उसके बारे में युवक की प्रेमिका को भी कुछ पता नहीं था. उसे लगातार अँधेरे में रखा गया था.

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Meta
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भागलपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जहाँ के ललमटिया थाना क्षेत्र में भाड़े के मकान में रह रहे एक युवक ने अपनी प्रेमिका से बात करते-करते आत्महत्या कर ली है. यह युवक मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला था. मगर भागलपुर में रहकर एक ठेले पर खट्टी-मीठी जलेबी तथा अन्य खाद्य पदार्थ बेचकर अपना जीवन यापन किया करता था.


यहां वह करीब पिछले 5 महीने से रह रहा था. पास के ही शाहकुंड की एक लड़की के साथ इसका प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिससे वीडियो कॉल पर बात करते-करते युवक ने अपने ही गमछे का फंदा बनाया और उस पर झूलकर जान दे दी. युवक की प्रेमिका ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी. हैरत की बात तो यह है कि यह युवक पहले से ही शादीशुदा था और इसके बच्चे भी हैं जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल है.


युवती को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. युवक का नाम राजन भारती बताया जाता है. उसका दूसरा नाम सेठ भारती था और वह राजस्थान के पाली निवासी सनोज भारती का पुत्र था. फांसी लगाने से ठीक पहले युवक ने अपनी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात की और कहा कि मैं मरने जा रहा हूँ. इस समय युवती वहीं टमटम चौक के पास अपने प्रेमी से कुछ ही दूरी पर थी.


जब तक वह उसके पास पहुँचती तब तक युवक इस दुनिया से जा चुका था. इस घटना की सूचना मिलने पर ललमटिया थानाध्यक्ष राजीव रंजन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की वीडियोग्राफी करा शव को फंदे से उतरवाया, वहां पर FSL की टीम को भी रात में ही बुलाया गया और जरुरी साक्ष्य इकट्ठे करवाए गए. आत्महत्या में प्रयोग किए गए गमछे और मोबाइल को पुलिस ने घटनास्थल से बरामद कर लिया है और युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है, वे लोग राजस्थान से बिहार के लिए निकल चुके हैं.