ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में

दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी... दिल्ली से चलेगी AC स्पेशल ट्रेने, जानें टाइम टेबल

Bihar Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर दिल्ली से बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किया है। आनंद विहार टर्मिनल और सबौर के बीच स्पेशल AC ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। इस ट्रेन से भागलपुर समेत कई जिलों के यात्रियों...

दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों के लिए खुशखबरी... दिल्ली से चलेगी AC स्पेशल ट्रेने, जानें टाइम टेबल
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए आनंद विहार टर्मिनल और सबौर के बीच स्पेशल AC ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे लगाएगी. इससे दिल्ली से भागलपुर और आसपास के इलाकों में आने-जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी.


6 नवंबर से शुरू होगी आनंद विहार-सबौर स्पेशल

रेलवे की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, गाड़ी संख्या 04066 आनंद विहार-सबौर स्पेशल ट्रेन 6, 7, 11 और 12 नवंबर 2026 को आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी. यह ट्रेन प्रत्येक निर्धारित तारीख को सुबह 5 बजे आनंद विहार से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 7 बजे सबौर पहुंचेगी.


वापसी में इस समय चलेगी ट्रेन

वापसी के लिए गाड़ी संख्या 04065 सबौर-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 7, 8, 12 और 13 नवंबर 2026 को सबौर स्टेशन से रवाना होगी. ट्रेन सुबह 11 बजे सबौर से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 1:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.


भागलपुर, सुल्तानगंज और जमालपुर में भी ठहराव

इस स्पेशल ट्रेन को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है. ट्रेन दोनों दिशाओं में भागलपुर, सुल्तानगंज, जमालपुर और अभयपुर स्टेशन पर रुकेगी. इससे भागलपुर के साथ-साथ मुंगेर और लखीसराय जिले के यात्रियों को भी दिल्ली आने-जाने में सुविधा मिलेगी.


पूरी तरह AC होगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार, आनंद विहार और सबौर के बीच चलने वाली यह स्पेशल ट्रेन पूरी तरह वातानुकूलित (AC) होगी. दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इस विशेष सेवा की शुरुआत की जा रही है.


फिलहाल रेलवे की ओर से इस स्पेशल ट्रेन के टिकटों की बुकिंग शुरू होने की तारीख की घोषणा नहीं की गई है. बुकिंग से संबंधित जानकारी रेलवे की ओर से अलग से जारी की जाएगी.