ब्रेकिंग
Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में✦Bihar School News : बिहार के 40 लाख बच्चों की बल्ले-बल्ले! अब अपनी भाषा में होगी पढ़ाई, जानें आपके जिले में कौन-सी भाषा चलेगी✦निर्दलीय MLC राहुल राज और बंशीधर बृजवासी को लेकर गरमाई सियासत, RJD ने सभापति से की अयोग्य घोषित करने की मांग; कोर्ट जाने की दी चेतावनी✦बिहार के 1258 निजी ITI की होगी जांच, टीन शेड में चल रहे संस्थानों पर गिरेगी गाज! जानिए क्या-क्या सुविधाएं जरूरी✦नए साल में रेलवे का बड़ा बदलाव, सप्तक्रांति समेत 20 ट्रेनों का बदलेगा नंबर; सुपरफास्ट का दर्जा भी खत्म, यात्रियों को किराए में मिल सकती है राहत✦ एक तरफ 40 विला 1.8 करोड़ की सालाना कमाई का मामला, दूसरी तरफ 60 लाख के गबन पर सख्ती... बिहार के इस अफसर का ‘एक्शन मोड’ चर्चा में

नाश्ते की दुकान में सिलिंडर ब्लास्ट से हड़कंप... धमाके की चपेट में आए 4 बच्चों समेत 5 लोग, दो की हालत गंभीर

Bihar Cylinder Blast News: बिहार के कटिहार में एक नाश्ते की दुकान पर अचानक सिलिंडर ब्लास्ट होने से बड़ा हादसा हो गया। धमाके की चपेट में आकर चार बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत गंभीर...

नाश्ते की दुकान में सिलिंडर ब्लास्ट से हड़कंप... धमाके की चपेट में आए 4 बच्चों समेत 5 लोग, दो की हालत गंभीर
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar Cylinder Blast News: बिहार के कटिहार में नाश्ते की एक दुकान पर अचानक एलपीजी सिलिंडर में विस्फोट हो गया. धमाका इतना जोरदार था कि दुकान पर मौजूद चार बच्चों समेत पांच लोग इसकी चपेट में आकर झुलस गए. हादसे में एक बच्चे और 35 वर्षीय व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर किया गया है.


घटना मनिहारी थाना क्षेत्र के बलुआघट्टी की है. जानकारी के अनुसार, यहां एक फास्ट फूड दुकान पर कुछ लोग नाश्ता कर रहे थे. इसी दौरान दुकान में रखे एलपीजी सिलिंडर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. दुकान पर मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पांच लोग झुलस गए.


चार बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

इस हादसे में अनंत परिहार, आयुष कुमार, प्रियांशु, राम और आर्यन कुमार झुलस गए. घायलों में चार बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल हैं. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने सभी को मनिहारी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.


आयुष और अनंत की हालत गंभीर

मनिहारी अनुमंडल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. राकेश पराशर ने बताया कि बलुआघट्टी से झुलसे हुए पांच मरीज अस्पताल पहुंचे थे. इनमें चार बच्चे और एक 35 वर्षीय व्यक्ति शामिल थे. उन्होंने बताया कि घायलों में आयुष कुमार और अनंत परिहार की स्थिति ज्यादा गंभीर थी. सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए कटिहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.


नाश्ते की दुकान पर हुए इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. फिलहाल सिलिंडर में विस्फोट किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. प्रशासन हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटा है. वहीं, सभी घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था की जा रही है.