ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जारी की अंचल कार्यालयों की रैंकिंग, जानिए.. किसने किया टॉप और कौन रहा फिसड्डी?

Bihar News: बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने राज्य के अंचल कार्यालयों की रैंकिंग जारी की है. विभाग द्वारा मार्च महीने की रैंकिंग जारी की गई है. इसके साथ ही अच्छा काम करने वाले टॉप टेन और सबसे फिसड्डी 10 सीओ दफ्तर की लिस्ट जारी की है.

Bihar News
सीओ कार्यालय की रैंकिंग जारी
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा नियमित रूप से मुख्यालय स्तर से, अंचल कार्यालयों से लेकर जिलों तक किये जा रहे राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है ताकि आमजनता को राजस्व विभाग की सेवाओं का लाभ समुचित रूप से मिल सके। इसी क्रम में विभाग द्वारा राज्य के सभी 534 अंचल कार्यालयों की समीक्षा कर उनकी मार्च माह की रैंकिंग जारी की गई है। अंचल कार्यालयों की रैंकिंग जारी होने और उनके कार्यों की लगातार समीक्षा से कार्यप्रणाली में क्रमवार सुधार जारी है। 


इस रैंकिंग में जमुई के लक्ष्मीपुर अंचल कार्यालय को पहला, औरंगाबाद के हसपुरा को दूसरा तथा बांका के बाराहाट को तीसरा स्थान मिला है। फरवरी में पहले स्थान पर सिवान का नगरा और दूसरे स्थान पर औरंगाबाद के हसपुरा अंचल कार्यालय था।


रैंकिंग का आधार

अंचल कार्यालयों की रैंकिंग परिमार्जन प्लस, म्यूटेशन, अभियान बसेरा-2, आधार सीडिंग की स्तिथि इत्यादि के आधार पर की जाती है। रैंकिंग में अंचल कार्यालयों को म्यूटेशन पर 20 अंक, परिमार्जन प्लस पर 25 अंक, अभियान बसेरा-2 पर 15 अंक, आधार सीडिंग पर 2.5 अंक, ऑनलाइन एलपीसी पर 2.5 अंक, ई मापी पर 15 अंक, अतिक्रमणवाद निबटारे पर पांच अंक, जमाबंदी पर पांच अंक और सरकारी जमीन की इंट्री और वेरीफिकेशन पर 10 अंक दिये जाते हैं। इनमें सबसे अधिक अंक परिमार्जन प्लस पर मिलते हैं। 


टॉपर लक्ष्मीपुर को 100 में 91.61 अंक मिले हैं तो दूसरे नंबर पर रहे हसपुरा को 91.39 अंक और तीसरे नंबर पर रहे बाराहाट को 90.07 अंक मिले हैं। टॉप टेन में बांका के चार तथा शेखपुरा के दो अंचल कार्यालयों ने स्थान बनाया है। बांका के बाराहाट, अमरपुर, बौंसी तथा फुल्लीडुमर को क्रमशः तीसरा, चौथा, छठा तथा सातवाँ स्थान प्राप्त हुआ है।


टॉप 10 अंचल कार्यालय

1. लक्ष्मीपुर(जमुई)- 91.61 अंक 

2. ⁠हसपुरा (औरंगाबाद)-91.39 अंक

3. ⁠बाराहाट (बांका)- 90.07 अंक

4. ⁠अमरपुर (बांका)- 88.35 अंक

5. ⁠घाट कुसुमभा(शेखपुरा)-88.13 अंक

6. ⁠बौंसी (बांका)-88.10 अंक

7. ⁠फुल्लीडुमर (बांका)- 88.06 अंक

8. ⁠बैरगनिया (सीतामढ़ी)- 87.12 अंक

9. ⁠शेखोपुर सरई(शेखपुरा)- 86.97 अंक

10. ⁠खुदाबंदपुर (बेगूसराय)- 86.58 अंक


फिसड्डी 10 अंचल कार्यालय

1. वजीरगंज( गया)- 55.87 अंक

2. ⁠चौगाई (बक्सर)- 55.83 अंक

3. ⁠रहिका( मधुबनी)- 55.69 अंक

4. ⁠पुनपुन (पटना)- 55.16 अंक

5. ⁠बिहटा (पटना)- 54.19 अंक

6. ⁠बोधगया (गया)- 52.39 अंक

7. ⁠संपतचक (पटना)- 50.84 अंक

8. ⁠सदर गया (गया)- 50.80 अंक

9. ⁠औरंगाबाद सदर (औरंगाबाद)- 49.27 अंक

10. ⁠अकबरपुर (नवादा)- 49.13 अंक

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता