ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

जमुई : मुखिया पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में बाल-बाल बची जान, पहले भी मिल चुकी है धमकी

JAMUI : खबर जमुई से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह अढसार पंचायत की मुखिया अफसाना खातून के पति शमशाद आलम पर बुधवार की देर रात हमला बोल दिया। अपराधियों ने शम

जमुई : मुखिया पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमले में बाल-बाल बची जान, पहले भी मिल चुकी है धमकी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : खबर जमुई से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सह अढसार पंचायत की मुखिया अफसाना खातून के पति शमशाद आलम पर बुधवार की देर रात हमला बोल दिया। अपराधियों ने शमशाद आलम के कार पर जमकर फायरिंग की। हालांकि वे बाल-बाल बच गए। गोली लगने से उनकी गाड़ी का शीशा टूट गया।


शमशाद आलम ने बताया कि वे बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे अपने घर से जमुई आ रहे थे। इसी दौरान अढसार गैस एजेंसी के पास बाइक सवार दो अपराधियों ने उनका पीछा करना शुरू किया और लोहरा कब्रिस्तान के पास बाइक सवार ने गोली फायरिंग शुरू कर दी। जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी बिजली के पोल से टकरा गई।


शमशाद आलम द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शमशाद आलम को सकुशल उनके घर पहुंचाया। शमशाद आलम ने जमुई थाने में केस दर्ज कराया है। जमुई थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से छानबीन चल रह है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


विधानसभा चुनाव के दौरान भी शमशाद आलम को जान से मारने की धमकी मिली थी। उस समय भी शमशाद आलम ने थाने में केस दर्ज कराया था। गौरतलब है कि बिहार में पंचायत चुनाव के बाद लगातार नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि एवं उनके परिजनों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं।