ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

जमुई में शादीशुदा महिला के साथ गैंगरेप, दो लोगों ने मिलकर की हैवानियत

JAMUI : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जमुई से जहां एक शादीशुदा महिला के साथ दो लोगों ने हैवानियत क

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

JAMUI : बिहार में महिलाओं के साथ बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं.इस वक़्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जमुई से जहां एक शादीशुदा महिला के साथ दो लोगों ने हैवानियत की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. वारदात के बाद दोनों आरोपियों ने महिला को मर्डर की धमकी भी दी. बदमाशों ने पीड़िता के छोटे बच्चे के साथ भी मारपीट की. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. 


बंधक बनाकर किया गैंगरेप
वारदात जमुई जिले के खैरा प्रखंड की है. जहां एक महिला के साथ दो युवकों ने बंधक बनाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. रेप का विरोध करने पर बदमाशों ने महिला और उसके छोटे बच्चे के साथ मारपीट भी की. दरिंदों ने पुलिस में घटना की शिकायत करने पर महिला को मर्डर की भी धमकी भी दी. मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह महिला का पति मजदूरी करने गया था. महिला अपने बच्चे के साथ अकेले थी. तभी खैरा थाना इलाके के के मांगा मडहर गांव के रहने वाले चांदो यादव का बेटा अरुण यादव और दशरथ  यादव ने महिला को अकेला पाकर उसे बंधक बना लिया. फिर दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. 


पीड़िता को मिली मर्डर की धमकी
घटना के बाद बदमाशों ने पीड़ित महिला और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. महिला ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसके साथ दरिंदों ने मारपीट भी की. महिला ने पति के साथ जाकर खैरा थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई. घटना सामने आते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. खैरा थाने के अवर निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है. मामले की तफ्तीश जारी है. साथ ही आरोपियों को अरेस्ट करने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Gautam Kumar

FirstBihar संवाददाता