ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

बिहार: बच्चों के बीच हुए विवाद में 2 पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, 3 महिला सहित छह लोग जख्मी

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में मोहल्ले मे बच्चों के बीच मारपीट के बाद दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. जिसमें 3 महिला सहित कुल 6 लोग घायल हो गए. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से जमुई

बिहार: बच्चों के बीच हुए विवाद में 2 पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट, 3 महिला सहित छह लोग जख्मी
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

JAMUI: बिहार के जमुई जिले में मोहल्ले मे बच्चों के बीच मारपीट के बाद दो पक्षों के बीच झड़प हो गई. जिसमें 3 महिला सहित कुल 6 लोग घायल हो गए. सभी को स्थानीय लोगों की मदद से जमुई सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है. जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है जिसे पटना रेफर कर दिया गया. 


यह घटना जिले के टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग मोहल्ले का है जहां बुधवार की देर शाम टाउन थाना क्षेत्र के नीमा रंग मोहल्ले में रंजीत सिंह के बच्चे और पड़ोस के ही बीरबल सिंह के बच्चे के बीच मारपीट हो गई. हालांकि उस वक्त परिजनों के सहयोग से मामले को आपस में सुलझा कर निपटा लिया गया था. लेकिन इस विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह दोनों पक्ष आपस में फिर भीड़ गए.


इधर घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को दिया गया. पुलिस अस्पताल में घायलों दोनों पक्षों से मिलकर फर्द बयान के आधार पर दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. टाउन थाना अध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हो गई थी. जिसमें दोनों पक्ष से 6 लोग घायल हो गए हैं. सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है. आवेदन के आधार पर पूरे मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DHEERAJ

FirstBihar संवाददाता