ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Jamui Crime News: जहरीली शराब से मौत के बीच लाखों की विदेशी शराब जब्त, झारखंड से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दिवाली में खपाने की थी तैयारी

JAMUI: बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के बीच दूसरे राज्यों से शराब की खेप का बिहार पहुंचना लगातार जारी है। खासकर त्योहारों के मौके पर शराब माफिया एक्टिव हो जाते हैं और शराब

Jamui Crime News: जहरीली शराब से मौत के बीच लाखों की विदेशी शराब जब्त, झारखंड से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दिवाली में खपाने की थी तैयारी
Mukesh Srivastava
3 मिनट

JAMUI: बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौतों के बीच दूसरे राज्यों से शराब की खेप का बिहार पहुंचना लगातार जारी है। खासकर त्योहारों के मौके पर शराब माफिया एक्टिव हो जाते हैं और शराब की बड़ी खेप बिहार के छोटे छोटे जिलों और कस्बे तक पहुंचाने लगते हैं। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम ने जमुई में शराब की बड़ी खेप को जब्त किया है।


दरअसल, शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब से हो रही मौत के बाद पुलिस और उत्पाद विकास सकते में आ गए हैं। बिहार और झारखंड की सीमा पर स्थित जमुई में पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम नाकाबंदी कर अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।


उत्पाद विभाग की टीम ने एक पिकअप वैन से करीब दो लाख रुपए की अंग्रेजी शराब को बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर देवघर के रीखिया थाना क्षेत्र के आम गाछी गांव निवासी कामदेव दास के बेटा राजीव कुमार है। फिलहाल पुलिस उससे कड़ी पूछताछ कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि शराब कहां भेजी जा रही थी।


जानकारी के मुताबिक, जमुई की उत्पाद विभाग की पुलिस ने गस्ती के दौरान सिमुलतला की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। जिसके बाद उत्पाद पुलिस के जवानों ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया। जब पिकअप वैन की तलाशी ली गई तो सभी हैरान रह गए। वैन में एक गुप्त तहखाना बनाकर उसमें शराब छीपाकर रखी गई थी।


पूरे मामले पर उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने बताया कि उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मलयपुर थाना क्षेत्र के कटौना के पास एक पिकअप वैन को पकड़ा गया है। देवघर से सिमुलतला के रास्ते सिकंदरा में शराब डिलीवरी देने की बात सामने आई है। तलाशी के दौरान पिकअप वैन में बने तहखाने से लगभग दो लाख रुपए की 240 बोतल, 159 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। एक तस्कर को भी गिरफ़्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता