ब्रेकिंग
शिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानशिवहर में बड़े पैमाने पर तबादला: आईटी-लेखा, कार्यपालक सहायक समेत कई कर्मियों का ट्रांसफर, देखिये पूरी लिस्टपूर्णिया सेंट्रल जेल से खिड़की तोड़कर भागा बांग्लादेशी, सुरक्षा पर उठे सवालकलंक कथा : जांच रिपोर्ट का इंतजार, छोटी मछली पर तो तुरंत हो गया एक्शन...'मास्टरमाइंड' पर कब होगी कार्रवाई ? मोतिहारी पुलिस के 2 अफसर पर 35 लाख की 'फिरौती' वसूली के गंभीर दाग बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 53 DSP का हुआ तबादला, गृह विभाग ने जारी की नई सूचीBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यान

Jamui Crime News: दिन के उजाले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, सुनसान जगह पर तीन बदमाशों ने किया गंदा काम

JAMUI: जमुई में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चरकापत्थर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक नाबालिग के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं बदमाशों ने

Jamui Crime News: दिन के उजाले में नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, सुनसान जगह पर तीन बदमाशों ने किया गंदा काम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चरकापत्थर थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच के लिए गई एक नाबालिग के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया है। इतना ही नहीं बदमाशों ने लड़की को हिदायत दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो उसका अंजाम बुरा होगा।


बताया जा रहा है कि 11 अक्टूबर की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे नाबालिग लड़की शौच के लिए बहियार की तरफ गई थी। जहां पहले से मौजूद तीनों लड़कों ने उसे घेर लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों लड़के लड़की को चेतावनी देकर वहां से फरार हो गए।


पीड़ित लड़की किसी तरह से घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। जिसके बाद परिजन 17 अक्टूबर को लड़की को लेकर महिला थाना पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया है। महिला थाना प्रभारी प्रीति कुमारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता