ब्रेकिंग
बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंबिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएं

Jamui Crime News: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा

JAMUI: जमुई में घर से लापता युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने झाझा थाना क्षेत्र के गोंगाकुरा गांव के पास एक खेत युवक का शव बरामद किया है। ग्रामीणों ने सुबह

Jamui Crime News: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, बदमाशों ने धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतारा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI: जमुई में घर से लापता युवक का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने झाझा थाना क्षेत्र के गोंगाकुरा गांव के पास एक खेत युवक का शव बरामद किया है। ग्रामीणों ने सुबह लगभग सात बजे खेत में शव को देखा, जिसके बाद इलाके में यह खबर आग की तरह फैल गई। 


जिसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी झाझा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसडीपीओ राजेश कुमार और थानाध्यक्ष संजय सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक की पहचान संजय मांझी के रूप में की गई है, जो की गोंगाकुरा मांझी टोला का रहनेवाला है। संजय बुधवार की शाम से ही गायब था और गुरुवार को उसका शव बरामद हुआ है।


झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया की मृतक के सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किया गया है। प्रथमदृष्टया मामला हत्या का नजर आ रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेजा जा रहा है। फोरेंसिक की टीम को भी सूचना दे दी गई है। पुलिस गहन छानबीन में जुट गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जायेगा। उधर, हत्या के बाद मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता