ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रेमी युगल ने की सुसाइड, प्रेमिका के हाथ में मिला पिस्टल

JAMSHEDPUR: मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रेमी और प्रेमिका का शव बरामद हुआ है. दोनों के कनपटी पर गोली लगी हुई है. दोनों का शव पास में ही पड़ा था और प्रेमिका के हाथ में पिस्टल था. घट

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

JAMSHEDPUR: मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रेमी और प्रेमिका का शव बरामद हुआ है. दोनों के कनपटी पर गोली लगी हुई है. दोनों का शव पास में ही पड़ा था और प्रेमिका के हाथ में पिस्टल था. घटना जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के टाटा पिगमेंट स्थिति पार्क की है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है

पुलिस जांच में जुटी

प्रेमी और प्रेमिका ने सुसाइड की है या फिर किसी ने दोनों की हत्या कर दी है इस मामले की जांच जमशेदपुर पुलिस कर रही है. बताया जा रहा है कि प्रेमिका सिमरन 22 साल की थी और प्रेमी सरोज उपाध्याय 20 साल का था. दोनों अलग-अलग मुहल्ले में रहते थे. बताया जा रहा है कि दोनों में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

प्रेमी को 3 गोली तो प्रेमिका को लगी है 1 गोली

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दोनों सुबह पार्क में गए थे. इस दौरान जब पार्क लोग गए तो देखा की एक साइड में दोनों का शव पड़ा हुआ है. घटनास्थल पर पुलिस पहुंची तो देखा कि प्रेमी को 3 गोली और प्रेमिका को एक गोली लगी है. पिस्टल प्रेमिका सिमरन के हाथ में था. पुलिस ने घटनास्थल तीन खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है. पुलिस हत्या और आत्महत्या मामले को लेकर फिलहाल जांच कर रही है. 


सुसाइड करने से पहले BDO का वाइफ से हुआ था झगड़ा, 9 माह पहले हुई थी शादी

टैग्स