ब्रेकिंग
ललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से सचिव को भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साहललन सिंह के नाम और फर्जी हस्ताक्षर से सचिव को भेजा गया पत्र, केंद्रीय मंत्री ने की FIR और सख्त कार्रवाई की मांग पटना में बनने वाले मोदी मंदिर में 4 द्वारपालों की लगेंगी मूर्तियां, शाह-योगी-चिराग और सम्राट की भी चांदी की प्रतिमा!20 बिल्लियों की हत्या से मचा हड़कंप, ‘कैट किलर’ शिवा को पुलिस ने दबोचा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ के ‘शूरवीर’ गाने पर विवाद, दिल्ली हाईकोर्ट में PIL, फिल्म से हटाने की मांगसिविल ऑडिट ने पटना जिला जूनियर डिवीजन लीग- 2026- 27 का खिताब जीता, PDCA उपाध्यक्ष रहबर आबदीन ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

पटना में NEET छात्रा की संदिग्ध मौत मामला: RJD सांसद सुरेंद्र यादव ने कर दिया बड़ा एलान, कहा- अगर न्याय नहीं मिला तो..

Bihar Politics: पटना में नीट छात्रा की संदिग्ध मौत को लेकर सियासत तेज हो गई है। RJD सांसद सुरेंद्र यादव ने कहा कि अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो वह राजनीति छोड़ देंगे।

Bihar Politics
आरजेडी सांसद का बड़ा एलान
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Politics: पटना में शंभू गर्ल्स हॉस्टल में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी करने वाली जहानाबाद की छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला गरम हो गया है। विपक्षी दल इस घटना को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच जहानाबाद के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बड़ा एलान कर दिया है।


दरअसल, जहानाबाद जिले के शकूराबाद थाना क्षेत्र की छात्रा की संदिग्ध मौत पटना के शंभू हॉस्टल में होने के बाद छात्रा के पैतृक गांव में नेताओं का ताता लगा हुआ है। इसी बीच जहानाबाद के राजद सांसद सुरेंद्र यादव गांव पहुंचकर छात्रा के परिजनों से मुलाकात किया।


इस दौरान उन्होंने सुशासन की सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर पीड़िता को न्याय नहीं मिला तो राजनीति छोड़ दूंगा। इससे बढ़िया है कि मैं कोई दूसरा काम या खेती करूंगा। उस दौरान उन्होंने वर्तमान की नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला है।


उन्होंने बताया कि नीतीश कुमार हमेशा यह कहती है कि 2005 के पहले शाम पांच बजे के बाद कोई भी महिला या पुरुष सुरक्षित घर से बाहर नहीं निकलते थे पर यहां इनके सुशासन की पोल खुल गई है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

Ajit Kumar

FirstBihar संवाददाता