ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

एक लड़की के साथ 60 लोगों ने किया गैंगरेप, नशे की हालत में बनाया शिकार, शरीर पर जख्म के निशान

JAMSHEDPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल झारखंड के जमशेदपुर में एक लड़की के साथ 60 लोगों ने गैंगरेप किया है. पीड़िता का आरोप है कि बंधक बनाकर एक म

एक लड़की के साथ 60 लोगों ने किया गैंगरेप, नशे की हालत में बनाया शिकार, शरीर पर जख्म के निशान
First Bihar
3 मिनट

JAMSHEDPUR : एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल झारखंड के जमशेदपुर में एक लड़की के साथ 60 लोगों ने गैंगरेप किया है. पीड़िता का आरोप है कि बंधक बनाकर एक महीने तक उसके साथ दरिंदगी की गई. पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज कर ली है. डीएसपी का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है. 


घटना झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले की है, जहां जमशेदपुर शहर के परसूडीह थाना क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. 22 साल की एक लड़की ने 60 लोगों के ऊपर गैंगरेप का आरोप लगाया है. पीड़िता का कहना है कि उसे सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा में बंधक बनाकर एक महीने तक सामूहिक बलात्कार किया गया है. 


यह घटना तब सामने आई जब किसी तरह पीड़ित लड़की दरिंदों के चंगुल से भाग निकलने में कामयाब रही. पीड़िता ने लोगों से मदद की गुहार लगाई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पीड़िता को चांडिल पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने युवती को चांडिल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया है. पीड़िता ने बताया कि वह सोनारी में एक परिवार के यहां दाई का काम करती है. करीब एक महीने पहले वह सब्जी लाने के लिए टेंपो में बैठी थी कि पहले से टेंपो में बैठे एक व्यक्ति ने सुई देकर उसे बेहोश कर दिया. 


इसके बाद कांदरबेड़ा स्थित एक गैरेज में उसे बंधक बनाकर रखा गया था. उसे नशे की सुई दी जाती थी. सुई देने के बाद कई युवक मिलकर उसके साथ दुष्कर्म करते थे. विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी. उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं. युवती ने पुलिस को बताया कि गुरुवार अहले सुबह जब युवक शौच करने कमरे से निकला तो वह किसी तरह वहां से निकलने में कामयाब हो गई.


चांडिल थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पुलिस गैरेज में रहने वाले युवकों से पूछताछ कर रही है. मामले की पूरी तरह से जांच के बाद ही इस सबंध में कुछ कहा जा सकता है. लेकिन पुलिस के हाथ अब तक कोई सबूत नहीं मिला है. लेकिन लड़की के शरीर पर सुई देने के निशान और आखों पर चोट के सबूत मिले हैं.


इस मामले में एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने बताया की युवती मानसिक संतुलन खो चुकी है. डॉक्टर की जांच के बाद युवती से फिर पूछताछ होगी और मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस सबंध में पुलिस फिलहाल दो युवकों से पूछताछ कर रही है.

टैग्स