ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

जमीन पर मकान बनाने को लेकर एक दर्जन से अधिक अपराधियों ने की गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली

SAMASTIPUR: भूमि विवाद को लेकर बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी ना किसी जिले में जमीन को लेकर अपराध की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। ताजा माम

जमीन पर मकान बनाने को लेकर एक दर्जन से अधिक अपराधियों ने की गोलीबारी, एक युवक को लगी गोली
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SAMASTIPUR: भूमि विवाद को लेकर बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी ना किसी जिले में जमीन को लेकर अपराध की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले का है जहां नगर थाना क्षेत्र के मारवाड़ी बाजार में दिनदहाड़े गोलीबारी हुई। एक दर्जन से ज्यादा बदमाशों ने गोलीबारी की इस घटना को अंजाम दिया है। 


घटना के दौरान मारवाड़ी बाजार में अफरा-तफरी मच गयी। बताया जाता है कि हथियार से लैश होकर सभी बदमाश मारवाड़ी बाजार में एक मकान पर कब्जा करने के लिए आए थे। इस दौरान करीब 20 राउंड से अधिक गोली चलाई गई। जिसमें एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने इलाज के लिए उसे निजी क्लिनिक में रेफर किया गया।


 घटना की सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फूटेज को खंगाला जा रहा है। पीड़ित ने बताया कि जब उन्होंने मकाना बनाना शुरू किया तब अपराधियों द्वारा 25 लाख रंगदारी मांगी गयी। इस बात की सूचना पुलिस को दी गयी थी लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद आज एक दर्जन से अधिक बदमाश हथियार से लैस होकर साइट पर पहुंच गये और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। 


गोलीबारी की इस घटना में एक युवक को गोली लग गयी। जहां गोलीबारी की घटना हुई वह काफी भीड़-भाड़ वाला क्षेत्र है। फायरिंग करने के बाद सभी अपराधी मौके से पिस्टल लहराते हुए भागे। जो पुलिसिया गश्ती पर भी सवाल खड़े कर रहे है। मारवाड़ी बाजार में हुई इस घटना से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पुलिस के प्रति व्यवसायियों में खासा आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।उनका कहना है कि अगर पुलिस अपराधियों पर कारवाई नहीं करती है तो व्यवसायी बाजार बंद का आह्वान करेंगे। फिलहाल पुलिस मामले के छानबीन में जुटी है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता