1st Bihar Published by: HIMANSHU Updated Mar 13, 2020, 8:03:30 AM
- फ़ोटो
MOTIHARI : जाम छलकाने वाले पूर्व मुखिया जी पर एसपी ने कड़ा एक्शन लेते हुए मामला दर्ज करा दिया है. हरसिद्धि थाना के थानेदार ने एसपी के निर्देश पर मामला दर्ज करते हुए घिवाढार पंचायत के मुखिया पति सह पुर्व मुखिया पन्नालाल साह के घर पर छापेमारी की. इस दौरान मुखिया जी अपने घर पर नहीं मिले.
जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बता दें कि घिवाढार पंचायत के पुर्व मुखिया पन्नालाल साह का शराब पीते एक वीडियो वायरल हुआ था. उस वीडियो में पुर्व मुखिया जी अपने साथियों के साथ बैठकर जाम छलका रहे थे. किसी ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया.
वायरल वीडियो मोतिहारी एसपी के पास भी पहुंची. जिसके आधार पर एसपी ने कार्रवाई का आदेश दिया है. एसपी के आदेश पर मामला दर्ज कर मुखिया के घर पर छापेमारी की गई. वहीं वायरल वीडियो में पुर्व मुखिया के साथ जाम छलका रहे अन्य लोगों की पहचान की जा रही है.