Hindi News / news / जल-जीवन-हरियाली यात्रा : गोपालंगज में CM नीतीश, 400 करोड़ की योजनाओं का किया...

जल-जीवन-हरियाली यात्रा : गोपालंगज में CM नीतीश, 400 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

1st Bihar Published by: Updated Dec 06, 2019, 1:07:11 PM

जल-जीवन-हरियाली यात्रा : गोपालंगज में CM नीतीश, 400 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास

- फ़ोटो

GOPALGANJ: जल जीवन हरियाली यात्रा के तहत पहले चरण के आखिरी दिन सीएम नीतीश कुमार ने  गोपालगंज में कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया है। 

सीएम ने गोपालगंज के बरौली देवापुर में करीब 400 करोड़ की योजनाओ का सामूहिक रूप से शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस मौके पर बच्चों के द्वारा जल जीवन हरियाली जागरूकता अभियान को लेकर आकर्षक रंगोली बनायी गयी।

सीएम नीतीश कुमार ने इस मौके पर  देवापुर में नवनिर्मित हाई स्कूल भवन, खेल मैदान, तालाब, कुए, आंगनबाड़ी केंद्र सहित अन्य भवनों का जायजा लिया है।. इसके साथ ही स्कूल भवन पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग को भी उन्होनें देखा है।देवापुर में मॉडल आंगनबाड़ी प्ले स्कूल कला निर्माण किया गया है। इसका भी सीएम ने दीदार किया।