Hindi News / news / जहरीली शराब से मौत मामला: PMCH में इलाज के दौरान नवादा के एक...

जहरीली शराब से मौत मामला: PMCH में इलाज के दौरान नवादा के एक युवक की हुई मौत

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Apr 02, 2021, 7:10:17 PM

जहरीली शराब से मौत मामला: PMCH में इलाज के दौरान नवादा के एक युवक की हुई मौत

- फ़ोटो

NAWADA: जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज एक युवक की मौत पीएमसीएच में इलाज के दौरान हो गई। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के महावीर नगर वार्ड 6 निवासी राम अवतार सिंह के पुत्र मुन्ना चंद्रवंशी के रूप में हुई है।

पीएमसीएच से पोस्टमार्टम के बाद शव को नवादा लाया गया जहां इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घर के चिराग का इस कदर जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आस-पास के लोग भी इस घटना से सकते में हैं।