ब्रेकिंग
निगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामानिगरानी के हत्थे चढ़ गया दारोगा, केस खत्म कराने के बदले ले रहा था 4 हजार रुपये घूस ‘भोजपुरी बवाल’ के मंच पर तेज प्रताप संग पहुंचे लालू , बोले-यहां आकर ‘मन खुश हो गया’तेजस्वी यादव ने सीएम सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, TRE-4 में ‘One Candidate, One Result’ समेत 9 मांगें रखींबिहार में PHD धारकों के आंदोलन को मिली बड़ी सफलता, राज्यपाल से वार्ता के बाद अनशन खत्मसिस्टम पर सवाल: मौत के बाद भी नहीं मिली सरकारी मदद, कंधे पर शव लेकर गांव पहुंचे नाना-मामा

इस सिंगर के घर आई नन्हीं परी, फोटो शेयर कर बताया क्या है नाम

DESK : बॉलीवुड सिंगर आतिफ अशलम को बड़ी खुशखबरी मिली है। उनके घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। यह गायक तीसरी बार पिता बन गए हैं। गायक की पत्नी सारा भरवाना ने दो बेटों के बाद अब एक

इस सिंगर के घर आई नन्हीं परी, फोटो शेयर कर बताया क्या है नाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK  : बॉलीवुड सिंगर आतिफ अशलम को बड़ी खुशखबरी मिली है। उनके घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। यह गायक तीसरी बार पिता बन गए हैं। गायक की पत्नी सारा भरवाना ने दो बेटों के बाद अब एक नन्ही परी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी आतिफ असलम ने खुद अपनी सोशल मीडिया पर दी है। इन्होंने अपनी बच्ची की पहली झलक दिखाते हुए उनके नाम का खुलासा किया है।


दरअसल, आतिफ की पत्नी ने 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया। सिंगर ने पिता बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है और साथ ही अपनी लाडली की पहली झलक भी दिखाई है। आतिफ असलम ने बेटी को अपने दिल की रानी बताते हुए खूब प्यार उड़ेला और इमोशनल पोस्ट भी लिखा।


आतिफ ने गर्म कपड़ों में लिपटे अपनी बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आखिर इंतजार खत्म हुआ। आ गई मेरे दिल की नई रानी बेबी और सारा दोनों ठीक हैं अल्हम्दुलिल्लाह। कृपया हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें हलीमा आतिफ असलम की ओर से रमजान मुबारक'। आतिफ असलम के इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार उड़ेल रहे हैं और पिता बनने पर सिंगर को बधाई दे रहे हैं। 


आपको बताते चलें कि, आतिफ असलम और सारा भरवानी ने 29 मार्च 2013 को पाकिस्तान के लाहौर में शादी की थी। आतिफ अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्नी के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आतिफ और सारा के पहले से दो बेटे हैं। इनका नाम अब्दुल अहद और आर्यन असलम। अब आतिफ के घर बेटी भी आ गई है। नन्हीं परी के घर आने से आतिफ बेहद खुश हैं।