ब्रेकिंग
बिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानीबिहार के 'सच्चे सेवक' सम्मान समारोह का FIRST BIHAR ने किया आयोजन, 17 रियल हीरो को CM सम्राट चौधरी ने किया सम्मानित, बोले..‘रील नहीं, रियल हीरो बनें’BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी

इस दिन से घर पर ही देख पाएंगे ब्लॉकबस्टर फिल्म Gadar 2 और OMG-2, यहां जानें पूरी डिटेल

DESK : सनी देओल की फिल्म गदर- 2 इस महीने के 6 अक्टूबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी प्लैटफॉर्म ने ये घोषणा की है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी पाजी ने तारा सिंह क

इस दिन से घर पर ही देख पाएंगे ब्लॉकबस्टर फिल्म Gadar 2 और OMG-2, यहां जानें पूरी डिटेल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : सनी देओल की फिल्म गदर- 2 इस महीने के 6  अक्टूबर को  ZEE5 पर स्ट्रीम होगी।  ओटीटी प्लैटफॉर्म ने ये घोषणा की है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी पाजी ने तारा सिंह का किरदार निभाया था। ZEE5 ने पोस्ट में कहा, "उलटी गिनती शुरू! तारा सिंह आपका दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है! भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिर्फ 2 दिनों में #ZEE5 पर आ रही है! #Gadar2OnZEE5 "


दरअसल, गदर 2 में भारत के सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन परिवार तारा, सकीना और जीते को देखा गया। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित, तारा सिंह एक बार फिर अपने देश और परिवार के सम्मान की रक्षा के लिए दुश्मन का सामना करता नजर आया। इस बार, कहानी तारा सिंह और सकीना के प्रेम के अलावा बाप-बेटे के बंधन की ओर भी इशारा करती है। पिछली बार तारा सिंह अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पाकिस्तान गए थे, वहीं इस बार वह अपने बेटे को बचाने के लिए वापस आएंगे। 


वहीं,  अक्षय कुमरा की फिल्म OMG 2 ने भी अच्छा खासा कलेक्शन किया था पर यह दर्शकों ने उतना पसंद नहीं किया, ये फिल्म सेक्स एजुकेशन देती है वहीं, भगवान के दूत बने अक्षय कुमार भी पंकज त्रिपाठी जो उनके भक्त दिखाए हैं उनके ऊपर बनी है जो आपको घर बैठे अच्छा खासा मनोरंजन कर सकती है। ये फिल्म आप Netflix पर 8 अक्टूबर रविवार को आराम से देख सकते हैं।


बता दें कि फिल्म की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बनी है, जिसमें एक बच्चा मास्टरबेट की लत की शिकार हो जाता है और गलत-गलत लोगों से मिलता है,जिससे उसे गलत जानकारी मिलती है और बात बच्चे की जान पर आ जाती है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने एक मीडिल क्लास पिता का रोल प्ले किया है, जो पूरी फिल्म में ये साबित करने में लगा है कि स्कूलों में सेक्स एजुकेशन जरूरी है।