Hindi News / news / IPS शिवदीप लांडे बने DIG, विभाग ने जारी की अधिसूचना

IPS शिवदीप लांडे बने DIG, विभाग ने जारी की अधिसूचना

1st Bihar Published by: Updated Jan 06, 2020, 5:37:40 PM

IPS शिवदीप लांडे बने DIG, विभाग ने जारी की अधिसूचना

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां आईपीएस शिवदीप लांडे को डीआईजी के पद पर प्रमोशन मिला है. गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक 2006 बैच के आईपीएस शिवदीप लांडे वामनराव को उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नति मिली है.



बिहार कैडर के आईपीएस शिवदीप लांडे वामनराव फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. गृह विभाग की ओर से जो अधिसूचना जारी की गई है. उसके मुताबिक आईपीएस शिवदीप लांडे को पुलिस उप महानिरीक्षक की कोटि वेतनमान स्तर में उनसे कनीय आईपीएस सिद्धार्थ मोहन जैन द्वारा एक जनवरी के प्रभाव से प्रोफार्मा प्रोन्नति प्रदान की गई है.