Hindi News / news / IPS एस प्रेमलथा बनी पटना की नई DIG, गरिमा मलिक को मिली...

IPS एस प्रेमलथा बनी पटना की नई DIG, गरिमा मलिक को मिली BMP की जिम्मेदारी

1st Bihar Published by: Updated Jan 14, 2020, 8:19:55 PM

IPS एस प्रेमलथा बनी  पटना की नई DIG, गरिमा मलिक को मिली BMP की जिम्मेदारी

- फ़ोटो

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है पटना से जहां गृह विभाग ने अधिसूचना जारी की है. गृह विभाग की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक 2006 बैच की सीनियर IPS अफसर एस प्रेमलथा को पटना का नया DIG बनाया गया है. पटना की पूर्व एसएसपी और 2006 बैच की सीनियर IPS अधिकारी गरिमा मलिक को BMP में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है. 


गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक आईपीएस अफसर गरिमा मलिक को बिहार सैन्य पुलिस में उप महानिरीक्षक के पद पर पोस्टिंग मिली है. बता दें कि पटना एसएसपी के पद से प्रमोशन के बाद डीआईजी गरिमा मलिक अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उपमहानिरीक्षक के पद पर तैनात थीं. अब गरिमा मलिक बिहार बिहार मिलिट्री पुलिस में डीआईजी की जिम्मेदारी निभाएंगी.


पटना की नई डीआईजी आईपीएस एस प्रेमलथा इससे पहले पटना लोकायुक्त कार्यालय में उप महानिरीक्षक के पद पर थीं. अब आईपीएस एस प्रेमलता प्रशासन विभाग में पुलिस उप महानिरीक्षक की भूमिका में रहेंगी.