IPS प्रशांत सिंह बने झारखंड राज्य आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष, अनूप बिरथरे को सचिव की जिम्मेदारी

IPS  प्रशांत सिंह बने झारखंड राज्य आईपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष, अनूप बिरथरे को सचिव की जिम्मेदारी

RANCHI : झारखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रशांत सिंह को झारखंड राज्य आईपीएस एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है। झारखंड आईपीएस एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से आईपीएस ऑफिसर प्रशांत सिंह को अध्यक्ष चुना गया है। वहीं रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे को एसोसिएशन का सचिव चुना गया है। 


दरअसल, प्रशांत सिंह झारखंड कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वो फिलहाल वो डीजी पद पर पदस्थापित हैं। आईपीएस प्रशांत सिंह ने बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में 32 वर्ष तक विभिन्न जिलों में एसपी और पुलिस मुख्यालय में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में प्रशांत सिंह पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चैयरमैन के रूप में कार्यरत हैं। 


मालूम हो कि, अनूप बिरथरे 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं, फिलहाल वो रांची जोन के डीआईजी के रूप में अपनी सेवा दे रहे हैं। वहीं, प्रशांत सिंह झारखंड कैडर के 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वो फिलहाल वो डीजी पद पर पदस्थापित हैं। आईपीएस प्रशांत सिंह ने बिहार और झारखंड दोनों राज्यों में 32 वर्ष तक विभिन्न जिलों में एसपी और पुलिस मुख्यालय में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।वर्तमान में प्रशांत सिंह पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चैयरमैन के रूप में कार्यरत हैं।