ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

IPS बनने के बाद पहली पोस्टिंग का चार्ज लेने जा रहे Bihar के सपूत की मौत: सड़क दुर्घटना में हुआ निधन

DESK: बिहार के सहरसा के रहने वाले आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत हो गयी है. आईपीएस बनने के बाद हर्षवर्धन की पहली पोस्टिंग हुई थी. वे पहली पोस्टिंग का कार्यभार संभालने जा रहे थे, ल

IPS बनने के बाद पहली पोस्टिंग का चार्ज लेने जा रहे Bihar के सपूत की मौत: सड़क दुर्घटना में हुआ निधन
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: बिहार के सहरसा के रहने वाले आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत हो गयी है. आईपीएस बनने के बाद हर्षवर्धन की पहली पोस्टिंग हुई थी. वे पहली पोस्टिंग का कार्यभार संभालने जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में उनकी मौत हो गयी. हर्षवर्धन सिर्फ 26 साल के थे. 


कर्नाटक में हुआ हादसा

हर्षवर्धन 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. उन्हें कर्नाटक कैडर मिला था. कर्नाटक सरकार ने हासन जिले में उनकी पहली पोस्टिंग की थी. अपनी पहली तैनाती का लेकर कार्यभार संभालने जा रहे IPS अधिकारी हर्षवर्धन की रास्ते में ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है.  पुलिस ने बताया कि कर्नाटक कैडर के 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन बिहार के मूल निवासी थे. उनकी उम्र सिर्फ 26 साल थी.


ASP पद पर हुई थी पोस्टिंग

कर्नाटक पुलिस के मुताबिक हर्ष वर्धन ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था. इसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग हासन जिले के होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में हुई थी. वे अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए हासन जा रहे थे. इसी दौरान हादसा हुआ.


पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम को हुई जब हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस की गाडी का टायर फट गया.  इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और पुलिस की गाड़ी सड़क किनारे एक घर और पेड़ से टकरा गयी. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हर्षवर्धन के सिर में गंभीर चोट आई थी. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उनकी मौत हो गई. उनकी गाड़ी चला रहे चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोटें आईं है.


बिहार पुलिस ने शोक जताया

बिहार के रहने वाले आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत पर बिहार पुलिस ने शोक जताया है. बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि कर्नाटक कैडर के भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी हर्ष वर्धन के सड़क हादसे में आकस्मिक निधन पर बिहार पुलिस की विनम्र श्रद्धांजलि. वे मूलतः बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले थे. दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस परिवार स्व. हर्ष वर्धन के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है.

टैग्स