ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

IPL में मैच फिक्सिंग का साया! सट्टेबाज ने फ़ोन कर मांगी अंदर की खबर, जानें क्या है पूरा मामला

DESK : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का रोमांच सिर-चढ़कर बोल रहा है। फैंस को हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बड

IPL में मैच फिक्सिंग का साया! सट्टेबाज ने फ़ोन कर मांगी अंदर की खबर, जानें क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK  : इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का रोमांच सिर-चढ़कर बोल रहा है। फैंस को हर दिन एक से बढ़कर एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक बड़ा खुलासा किया है। सिराज ने बताया कि,  एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और बेंगलुरु टीम के भीतर की खबर मांगी है। वहीं, इस जानकारी सामने आने के बाद खेल जगत में हड़कंप मच गया है। पीटीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक ड्राइवर ने मोहम्मद सिराज से संपर्क किया और उन्हें मोटी रकम का लालच देकर उन्हें टीम की अंदर की बात बताने को कही है। 


बताया जा रहा है कि,मोहम्मद सिराज ने को एक ड्राइवर ने टीम की अंदर की बातें बताने को कहा वहीं इसके लिए उन्हें मोटी रकम का झांसा भी दिया गया। वहीं घटना के तुरंत बाद इस स्टार तेज गेंदबाज ने इसकी जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के भ्रष्टाचार रोधी इकाई को तुरंत दे दी है। वहीं जानकारी मिलने के तुरंत बाद बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई एक्शन में आई और तेजी से इस मामले की जांच की। 


वहीं, बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि सिराज से संपर्क करने वाला व्यक्ति कोई सट्टेबाज या मैच फिक्सर नहीं था. वह आए दिन होने वाले मैचों पर सट्टा लगाने का आदी हो गया था और वह एक ड्राइवर था। IPL मैच में बहुत सारा पैसा सट्टेबाजी में हारने के बाद उसने यह कॉल की थी।


इधर, जांच एजेंसी के अधिकारियों ने सिराज को फोन करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने न्यूज एजेंसी को बताया कि यह व्यक्ति IPL के मैचों में सट्‌टेबाजी में लाखों रुपये हार चुका है। IPL में हर एक टीम के साथ ACU का अधिकारी होता है। वह उसी होटल में रूकता है, जहां खिलाड़ी रुकते हैं और खिलाड़ियों की हर गतिविधि पर वे नजर रखते हैं।