Hindi News / news / पाक सीमा पर भारतीय फौज की बड़ी कार्रवाई, 7 आतंकी और पाकिस्तानी जवान...

पाक सीमा पर भारतीय फौज की बड़ी कार्रवाई, 7 आतंकी और पाकिस्तानी जवान ढेर

1st Bihar Published by: 9 Updated Aug 03, 2019, 9:23:25 PM

पाक सीमा पर भारतीय फौज की बड़ी कार्रवाई, 7 आतंकी और पाकिस्तानी जवान ढेर

- फ़ोटो

SRINAGAR: कश्मीर में भारतीय सेना का एक्शन शुरू हो गया है. भारतीय सेना ने पाक फौजियों की मदद से सीमा पार करने की कोशिश कर रहे आतंकियों पर भारी गोलीबारी कर 7 लोगों को मार गिराया है. मरने वालों में पाकिस्तान के फौजी और आतंकी शामिल हैं. भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाये पाकिस्तान ने सीमा पर भारी गोलीबारी शुरू कर दी है. सीमा पर भारतीय सेना की बड़ी कार्रवाई भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक पाकिस्तानी फौज के बार्डर एक्शन टीम ने केरन सेक्टर से आतंकियों को भारत भेजने की तैयारी की थी. इसकी खबर मिलने के बाद भारतीय सेना ने गोलीबारी की. भारतीय सेना की गोलीबारी में पिछले 36 घंटे में 7 लोगों के मारे जाने की खबर है. मारे जाने वालों में पाकिस्तानी फौजी और आतंकी शामिल हैं. लाइन ऑफ कंट्रोल पर अभी भी भारी गोलीबारी जारी है, ऐसे में मारे गये आतंकियों के शव बरामद नहीं किये जा सके हैं. बौखलाये पाक फौजियों ने शुरू की फायरिंग भारतीय सेना की कार्रवाई से बौखलाये पाकिस्तान ने सीमा पर कई जगहों पर फायरिंग शुरू कर दी है. रात साढ़े बजे पूछ जिले के मेंधार सेक्टर में पाकिस्तानी फौज ने फायरिंग और मोर्टार चलाना शुरू कर दिया. जवाब में भारतीय फौज ने भी फायरिंग की है. LOC के कई जगहों पर पाक फौजी फायरिंग कर रहे हैं. जिसका जवाब दिया जा रहा है.