ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

यात्रीगण कृपया ध्यान दें- इन चार रेलवे स्टेशनों पर नहीं रूकेगी कोई भी ट्रेन, नहीं ले वहां का यात्रा टिकट

PATNA : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए झारखंड के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव रोक दिया गया है. इन स्टेशनों पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के अलावा किसी ट्रेन का ठह

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए झारखंड के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव रोक दिया गया है. इन स्टेशनों पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के अलावा किसी ट्रेन का ठहराव नहीं होगा. अगर आप इन स्टेशनों की यात्रा करना चाह रहे हों तो टिकट नहीं लें.


इन स्टेशनों पर नहीं रूकेंगी ट्रेनें

रेलवे की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक झारखंड राज्य सरकार की अनुशंसा पर धनबाद, कोडरमा, जसीडीह और जामताड़ा स्टेशनों पर नौ स्पेशल ट्रेनों का ठहराव समाप्त कर दिया गया है. पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि ठहराव बंद करने वाले स्टेशनों के लिए टिकट बुक करा चुके यात्रियों को फुल रिफंड दिया जायेगा. यह प्रावधान इ-टिकट व काउंटर टिकट दोनों के लिए है. 

दरअसल राज्य सरकार ये मान रही है कि ट्रेनों की आवाजाही से इन इलाकों में कोरोना का खतरा बढ सकता है. रेलवे ने एक जून से 100 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया. इन स्पेशल ट्रेनों में नौ ट्रेन झारखंड के इन चार स्टेशनों पर रूक रही थीं. लेकिन अब उनके ठहराव को रोकने का फैसला लिया गया है. 

लेकिन सवाल ये उठता है कि जिन यात्रियों ने पहले से इन स्टेशनों के लिए टिकट ले रखे हैं उनका क्या होगा. रेलवे ने उनका पूरा पैसा रिफंड करने का एलान किया है. देखिये क्या कहा है रेलवे ने

जिन स्टेशनों पर ट्रेनों के स्टोपेज को रोक दिया गया है वहां के लिए इ–टिकट खुद रद्द हो जायेंगे.

रेलवे उन यात्रियों को पूरा पैसा वापस करेगी. किसी तरह की कोई कटौती नहीं होगी.

जिन लोगों ने रेलवे के काउंटर से टिकट बुक कराया है उनका टिकट चार्ट तैयार होने से पहले रद्द हो जायेगा.

यात्री को रद्द किया गया टिकट लेकर यात्रा के डेट के 30 दिनों बाद तक किसी भी बुकिंग काउंटर पर जाना होगा. रेलवे मूल टिकट के बदले पूरा पैसा वापस कर देगी.

जिन लोगों ने डेबिट या क्रेडिट कार्ड या फिर किसी दूसरे डिजिटल तरीके से टिकट बुक किया है उनका पैसा उसी खाते में वापस चला जायेगा.



टैग्स