ब्रेकिंग
बाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाबाबा गरीबनाथ मंदिर कॉरिडोर परियोजना के काम में तेजी, पर्यटन विभाग की टीम ने लिया जायजा; काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर होगा विकसितभोजपुर में बालू भंडारण पर बड़ा सवाल ! कैपिंग से अधिक स्टॉक की शिकायत, खनन विभाग के प्रधान सचिव से उच्चस्तरीय जांच की मांगनीतीश कुमार के समर्थन में पटना में लगे पोस्टर, 'भारत रत्न' देने की मांग; निशांत को बताया 'फ्यूचर लीडर ऑफ बिहार'पति की हत्या के मामले में दोषी पत्नी को उम्रकैद की सजा, पटना की कोर्ट ने सुनाया फैसलाBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदला

इधर सारे पुलिस अधिकारी सीएम की सुरक्षा में लगे थे, उधर बसुधा केंद्र में घुसकर अपराधियों ने संचालक को मार दी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां

 इधर सारे पुलिस अधिकारी सीएम की सुरक्षा में लगे थे, उधर बसुधा केंद्र में घुसकर अपराधियों ने संचालक को मार दी गोली, इलाज के दौरान हुई मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है और शायद यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक क्राइम की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर का है जहां हथियारबंद 3 अपराधियों ने बसुधा केंद्र के संचालक को दिनदहाड़े गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। गोली लगने से घायल पंकज झा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।  


जिस वक्त अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया उस समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुजफ्फरपुर में सभा थी और पुलिस के अधिकारी उनकी सुरक्षा में लगे हुए थे। इधर बेखौफ अपराधियों ने दुकान में घुस बसुधा केंद्र के संचालक को गोली मार दी।  


घटना मुजफ्फरपुर के सकरा थाना क्षेत्र के केशोंपुर हाट चौक स्थित बसुधा केंद्र में अचानक तीन हथियारबंद अपराधी घुसे और वहां बैठे बसुधा केंद्र के संचालक पंकज कुमार झा को गोली मार दी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। गोली मारने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये। आनन-फानन में घायल पंकज झा को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।