ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

IAS केके पाठक के खिलाफ सचिवालय थाने में केस दर्ज, BASA ने गाली-गलौज का लगाया आरोप

PATNA: मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव व सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में बासा ने केस दर्ज कराया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ गा

IAS केके पाठक के खिलाफ सचिवालय थाने में केस दर्ज, BASA ने गाली-गलौज का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव व सीनियर आईएएस अधिकारी केके पाठक के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में बासा ने केस दर्ज कराया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के साथ गाली गलौज करने का आरोप केके पाठक पर लगाया गया है। विभागीय बैठक के दौरान आईएएस केके पाठक ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया था। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और मुख्य सचिव से तत्काल केके पाठक को बर्खास्त करने की मांग बासा के अध्यक्ष सुशील तिवारी ने की है। उन्होंने कहा कि यदि केके पाठक पर कार्रवाई नहीं की गयी तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। बता दें कि विभागीय बैठक के दौरान आईएएस केके पाठक का अधिकारियों और बिहारियों को गाली देते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने केके पाठक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। 


मद्य निषेध विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक का बिहार के अफसरों और बिहारियों को गाली देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार से जब इस संबंध में बात की गयी तो उन्होंने कहा कि हमने भी वीडियो के बारे में सुना है जो वायरल हुआ है। मीडिया के सवाल पर मंत्री ने कहा कि मुझे अभी ऑफिस जाने दीजिए देखने दीजिए कि पूरा मामला है क्या? इस संबंध में जो भी उचित कार्रवाई होगी वो करेंगे।


बिहार के सीनियर आईएएस अधिकारी और मद्य निषेध, उत्पाद औऱ निबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव के.के. पाठक के एक वायरल वीडियो ने बिहार के प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। इस वायरल वीडियो में के.के. पाठक बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को गालियां देते हुए उनकी ऐसी तैसी करने की बात कह रहे हैं।


वीडियो किसी मीटिंग का है, जिसमें के.के. पाठक के साथ साथ दूसरे कुछ लोग भी बैठे हुए है। हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता लेकिन इस वीडियो ने बिहार के प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी है। वीडियो वायरल होने के बाद बिहार प्रशासनिक सेवा संघ ने के.के. पाठक के खिलाफ पटना के सचिवालय थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद विभागीय मंत्री का भी बयान सामने आया है जिसमें सुनील कुमार ने कहा है कि इस संबंध में वे कार्रवाई करेंगे।

टैग्स