Hindi News / news / IAS की कमी से जूझते बिहार ने केंद्र से लगाई गुहार, अधिकारियों के...

IAS की कमी से जूझते बिहार ने केंद्र से लगाई गुहार, अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रहा प्रशासन

1st Bihar Published by: 4 Updated Aug 26, 2019, 5:47:21 PM

IAS की कमी से जूझते बिहार ने केंद्र से लगाई गुहार, अधिकारियों के अतिरिक्त प्रभार के भरोसे चल रहा प्रशासन

- फ़ोटो

PATNA: किसी भी राज्य में प्रशासन को चलाने के लिए आईएएस अधिकारियों की दरकार होती है लेकिन बिहार लंबे अरसे से आईएएस अधिकारियों की कमी का सामना कर रहा है। आईएएस अधिकारियों की कमी से जूझ रही बिहार सरकार ने केंद्र सरकार से गुहार लगाई है। बिहार में आईएएस अधिकारियों के तय कोटे से 25 फ़ीसदी कम अधिकारी हैं। बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 342 पद स्वीकृत हैं जबकि राज्य में केवल 248 आईएएस अधिकारी तैनात हैं। बिहार कुल 94 आईएएस अधिकारियों की कमी झेल रहा है जिसका असर प्रशासनिक तंत्र पर भी पड़ने लगा है। आईएएस अधिकारियों की कमी का आलम यह है कि बिहार सरकार अतिरिक्त प्रभार के सहारे प्रशासनिक तंत्र को चला रही है। राज्य सरकार ने बिहार में आईएएस अधिकारियों की संख्या बढ़ाए जाने की बात केंद्र सरकार के सामने रखी है। केंद्र सरकार हर 5 साल में आईएएस अधिकारियों के कोटे में वृद्धि करती है। पिछली बार साल 2014 में कैडर रिवीजन किया गया था। बिहार सरकार ने केंद्र के सामने जो प्रस्ताव भेजा है उसके मुताबिक कोटे में 14 पदों की वृद्धि की मांग है।