ब्रेकिंग
Bihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलान

Bihar News: कोर्ट मुंशी के आवास से भारी मात्रा में शराब बरामद, पूर्व जिला परिषद की बेटी हुई अरेस्ट

MOTIHARI : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह कारोबार करना गैरकानूनी है और इसको लेकर कठोर सजा का भी प्रावधान है। लेकिन, इसके

Bihar News: कोर्ट मुंशी के आवास से भारी मात्रा में शराब बरामद, पूर्व जिला परिषद की बेटी हुई अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

MOTIHARI : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब पीना या उससे जुड़ा किसी भी तरह कारोबार करना गैरकानूनी है और इसको लेकर कठोर सजा का भी प्रावधान है। लेकिन, इसके बाद भी शराब माफिया अपनी आदतों से पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला मोतिहारी से निकल कर सामने आ रहा है। जहां एक कोर्ट मुंशी के घर से शराब की बड़ी खेप बरामद हुआ है। 


जानकारी के अनुसार, मोतिहारी पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट मुंशी के आवास से बड़ी मात्रा में देसी-विदेशी शराब बरामद किया है। मौके से पूर्व जिला परिषद की बेटी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार तस्करों को हिरासत में भेज दिया है। यह मामला बंजरिया थाना क्षेत्र से निकल कर सामने आ रहा है। 


बताया जा रहा है कि पुलिस को शराब तस्करी को लेकर एक गुप्त सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस की टीम ने कोर्ट मुंशी के आवास पर छापा मारा और शराब का एक बड़ा जखीरा जब्त किया। जब्त किये गए शराब में रॉयल स्टैग, एमसी डॉवेल्स और जुबली जैसे ब्रांड शामिल हैं। मौके से एक मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। 


गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान पूर्व जिला परिषद सदस्य मंजू देवी की बेटी पूजा कुमारी और कोर्ट क्लर्क बाबूलाल सहनी और उनकी पत्नी उषा देवी के रूप में की गई है। मोतिहारी के एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक सरकारी कर्मचारी के घर से अंग्रेजी और देसी चुलाई शराब की बड़ी खेप बरामद की है। 


इधर मामले में आरोपी और 10 अन्य संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस बाकी आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने में जुट गई है. जब्त शराब में 34.305 लीटर विदेशी शराब और 70 लीटर देशी शराब शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एक पुरुष व दो महिला तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।