ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपयेमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलासाइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हुआ बिहार का युवक, पाकिस्तानी नंबर से धमकाकर ठगे 1.78 लाख रुपये

होली पर तेजस्वी ने दिया नया नारा, अब तो बिहार को विशेष दर्जे वाला रंग चाहिए

PATNA : होली के मौके पर हंसी ठिठोली के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब नया नारा दे दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार को इस बार होली में विशेष दर्जे वाला रंग चाहिए. तेज

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : होली के मौके पर हंसी ठिठोली के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अब नया नारा दे दिया है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार को इस बार होली में विशेष दर्जे वाला रंग चाहिए. तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए लिखा है 'बहुत हो चुका तंग, होली मांगे.. हर बिहारी विशेष राज्य वाला रंग'

तेजस्वी ने होली के बहाने नीतीश सरकार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा है कि डबल इंजन की सरकार होने पर भी बिहार को ना तो विशेष राज्य का दर्जा मिला और ना ही राहत का पैकेज. ऐसे में अब हर बिहारी केवल विशेष राज्य के दर्जे वाला रंग ही देखना चाहता है.

सीएम के मांगने के बाद भी नहीं मिला दर्जा

इससे पहले नीतीश कुमार भी कई बार केंद्र सरकार से बिहार को विशेष राज्य की दर्जा देने की मांग कर चुके हैं, लेकिन आजतक नहीं मिला. वह भी ऐसे वक्त में जब केंद्र और राज्य में एनडीए की सरकार है. ऐसे में विपक्ष के नेता यह बार-बार सवाल उठाते हैं कि डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी अबतक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज क्यों नहीं मिला है. 

टैग्स