ब्रेकिंग
मुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलमुआवजे को लेकर बरौनी रिफाइनरी में हिंसक आंदोलन, पुलिस की लाठीचार्ज के बाद जमकर तोड़फोड़, करोड़ों की संपत्ति का नुकसानबांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी ने अभिषेक कुमार 'बंटी' पर खेला दांव, नितिन नबीन ने दी बधाई और शुभकामनाएं'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति को उम्मीदवार बनाये जाने पर अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमुई में 74 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

JAMUI: जमुई जिले के खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव में 74 मकान पर बुलडोजर चला। जिसमें 64 मकान निजी और 10 भवन सरकारी है। सभी पर बुलडोजर सवेरे से चल रहा है। इसी क्रम में डील

हाईकोर्ट के आदेश के बाद जमुई में 74 मकानों पर चला बुलडोजर, भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के खैरा प्रखंड के डुमरकोला गांव में 74 मकान पर बुलडोजर चला। जिसमें 64 मकान निजी और 10 भवन सरकारी  है। सभी पर बुलडोजर सवेरे से चल रहा है। इसी क्रम में डीलर शंकर शाह की दो मंजिला मकान भी अतिक्रमण की चपेट में आ गया। लाख प्रयास के बाद भी टूटने से यह मकान नहीं बच पाया। 2 बुलडोजर को मकान तोड़ने में लगाया गया। वही एक दरोगा का भी बाउंड्री थी जो अतिक्रमण की चपेट में था। 


बाउंड्री टूटने से बचाने के लिए दरोगा की मां और उनके परिवार के सदस्यों बाउंड्री के सामने खड़े हो गये और बाउंड्री नहीं तोड़ने देना चाह रहे थे। बाउंड्री बचाने के लिए मोबाइल पर फोन भी आ रहा था लेकिन किसी की बात न सुनी गई। वही डीलर शंकर साह की पत्नी बेटे और परिवार के सदस्य भी मकान न टूटे इसके लिए अथक प्रयास किये। पुलिस से ऐसा नहीं करने की बात करते रहे लेकिन किसी ने उनकीएक न सुनी। 


पटना हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए मकान व बाउंड्री को तोड़ा गया। बिहार में जमुई में खैरा थाना क्षेत्र के डूमरकोला गांव में हाईकोर्ट के निर्देश पर 64 घरों और 10 सरकारी भवनों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है। मकान और सरकारी भवन सड़क की जमीन का अतिक्रमण कर बनाया गया था। हालांक, इससे पहले जिला प्रशासन की ओर से गांव में माइकिंग कराई गई थी। लोगों को इस बात की जानकारी दी गई थी कि वे अपने घर को खाली कर दें नहीं तो उनका नुकसान होगा। लेकिन, इसके बाबजूद ये लोग सरकार के आदेश की अनदेखी करने लगे। जिसके बाद अब यह एक्शन लिया गया है।  

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता