ब्रेकिंग
Aadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझाव

BJP सांसद पर CM हेमंत सोरेन ने किया मुकदमा, एक लड़की के साथ गलत संबंध होने का निशिकांत ने लगाया था आरोप

RANCHI: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची के सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल की है. बीजेपी सांसद ने सीएम पर एक लड़की के साथ गलत स

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ रांची के सिविल कोर्ट में याचिका दाखिल की है. बीजेपी सांसद ने सीएम पर एक लड़की के साथ गलत संबंध को लेकर आरोप लगाया था. इस केस की सुनवाई 22 अगस्त को होने वाली है. 

बीजेपी सांसद दुबे ने के बारे में बताया जा रहा है कि 28 जुलाई को ट्वीट कर महाराष्ट्र के गृहमंत्री को संबोधित करते हुए लिखा  था कि 2013 में झारखंड के तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन पर मुंबई की एक लड़की ने रेप और अपहरण का आरोप लगाया था. एक सीएम पर यह आरोप लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है. इसकी जांच मुंबई पुलिस को तुरंत दोबारा करना चाहिए. 

निशिकांत दुबे यही नहीं माने एक और ट्वीट कर हेमंत सोरेन पर केस करने वाली लड़की की हत्या झारखंड पुलिस के डीजीपी और माफिया, गुंडे के साथ मिलकर कराना चाहते हैं. गृहमंत्री अमित शाह और महाराष्ट्र के गृहमंत्री को भी टैग कर आग्रह किया था कि लड़की की जान बचाने के लिए मुंबई पुलिस उसकी सुरक्षा करें और केस सीबीआई को दिया जाए. सीएम हेमंत से पूछा था कि आरोप रेप का आरोप लगाने वाली लड़की के साथ समझौता क्यों किया. इस आरोप के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कोर्ट में एक याचिका दाखिल कर निशिकांत दुबे पर केस किया है. सीएम हेमंत सोरेन बीजेपी सांसद को कहा था कि अपने आचरण के तरह गुमराह करना बंद करें.