ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

हेमंत सोरेन आज लेंगे CM पद की शपथ, झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री का संभालेंगे पदभार

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन आज दोपहर दो बजे मोरबाड़ी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

RANCHI : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता हेमंत सोरेन आज दोपहर दो बजे मोरबाड़ी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे. हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री का पदभार संभालेंगे. हेमंत सोरेन को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस खास मौके पर देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल होंगे.


झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस आयोजन को नए झारखंड के युग का 'संकल्प दिवस' बताया है. झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता सीएम का पदभार ग्रहण करने से पहले खासा उत्साहित दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, राजद नेता तेजस्वी यादव और सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल हो सकते हैं.


झारखंड में बीजेपी को पटखनी देने के बाद झामुमो, कांग्रेस और राजद मिलकर सरकार बनाने जा रही है. इस गठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में 81 सीटों में से 47 सीटों पर कब्ज़ा जमाया है. जिसमें जेएमएम ने 30, कांग्रेस ने 16 और राजद ने एक सीट पर सफलता हासिल की है. बताया जा रहा है कि 6 राज्यों के सीएम ने भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति जताई है. इनमें पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं.