1st Bihar Published by: Updated Jul 25, 2020, 7:50:56 PM
- फ़ोटो
BANKA : जिले से इस वक्त की ताजा खबर सामने आ रही है। बांका के अमरपुर थाने में पोस्टेड एएसआई विजय तिवारी की मौत हो गई है। हार्ट अटैक की वजह से एएसआई विजय तिवारी की मौत हुई है।
एएसआई विजय तिवारी उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उनका घर उत्तर प्रदेश के देवरिया में है। उनके निधन के बाद तत्काल घर वालों को इस बात की जानकारी दे दी गई है। थाने में उनके साथ तैनात अन्य पुलिसकर्मी सदमे में हैं।