ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंप

समाज से बगावत कर प्रेमी युगल ने की शादी, पंचायत ने गांव छोड़ने का सुनाया फरमान

RANCHI: प्रेमी और प्रेमिका दोनों अलग-अलग समुदाय के थे. दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली. लेकिन यह शादी गांव के लोगों को मंजूर नहीं थी. शादी के बाद दोनों गांव लौटे तो

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

RANCHI:  प्रेमी और प्रेमिका दोनों अलग-अलग समुदाय के थे. दोनों ने घर से भागकर मंदिर में शादी कर ली. लेकिन यह शादी गांव के लोगों को मंजूर नहीं थी. शादी के बाद दोनों गांव लौटे तो गांव के लोगों ने पंचायती कराई और इस पंचायत ने फरमान सुनाया की दोनों गांव छोड़ दे. यह घटना हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र की है. 

किसी ने एक न सुनी

बताया जा रहा है कि पंचायत के फरमान के बाद प्रेमी युगल ने लोगों से माफी मांगी और कहा कि कम से कम गांव में रहने दिया जाए. हमलोग कहा जाएंगे, लेकिन पंचायत अपना फैसला बदलने को लेकर तैयार नहीं हुआ. लड़के के परिजन भी पंचायत से गुहार लगााई, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ. 

पढ़ाई के दौरान हुआ प्यार

बताया जा रहा है कि प्रेमी आशीष कुमार और प्रेमिका एक ही कॉलेज में रांची में पढ़ाई करते थे. इस दौरान ही दोनों के बीच प्यार हो गया. यह प्रेम प्रसंग कई सालों तक चलता रहा. लेकिन दोनों ने अब शादी करने का फैसला कर लिया. दोनों ने तीन दिन पहले शादी कर ली और गांव लौटे. गांव में जैसे ही इस बात की सूचना मिली तो लोग पहुंचे और इस शादी का विरोध करने लगे. विरोध यही तक नहीं रूका और यह मामला पंचायत तक पहुंच गया. फिलहाल अभी तक प्रेमी युगल ने पुलिस से इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई हैं. बता दें कि इस तरह के कई और मामले झारखंड में पहले ही सामने आ चुके है. जिसका खामियाजा प्रेमी युगल को भुगतना पड़ा है.