1st Bihar Published by: Updated Jun 01, 2020, 12:28:13 PM
- फ़ोटो
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पटना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस के लिए सिर दर्द बने हार्डकोर नक्सली कवि जी को गिरफ्तार कर लिया है. कविजी की पुलिस लंबे समय से तालाश कर रही थी.
हार्डकोर नक्सली कवि जी को पालीगंज के खिड़ीमोड के दहिया गांव से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि पालीगंज डिएसपी मनोज पांडेय को गुप्त सूचना मिली की हार्डकोर नक्सली कवि जी दहिया गांव में है, जिसके बाद बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नक्सली कवि जी को गिरफ्तार कर लिया.
कवि जी पर एक दर्जन से अधिर मामले दर्ज हैं. वही जहानाबाद जेल ब्रेक कांड में भी शामिल था. कवि जी ने नक्सली संगठन में कई अहम जिम्मेदारी निभाई है. वह पूर्व में एरिया कमांडर भी रह चुका है.