सीवान में मनचलों ने छेड़खानी के दौरान दो लड़कियों पर चाकू से किया हमला, हालत गंभीर गया में सिंदूर महायज्ञ ने रचा इतिहास: अब तक 8 करोड़ आहुतियाँ, विकास और सनातन पर जोर आरा में संत सम्मेलन का भव्य आयोजन, अजय सिंह ने धर्म-संस्कृति पर दिया जागरूकता का संदेश नीतीश की योजनाओं का क्रेडिट ले रहे तेजस्वी यादव, बोले मंगल पांडेय..लालू परिवार ने किसी का भला नहीं किया 26 जून के छात्र-युवा संवाद को लेकर भोजपुर से जागरूकता रथ रवाना, रथयात्रा से गांव-गांव तक जागरूकता अभियान की शुरुआत नीतीश के गृह क्षेत्र में मुकेश सहनी ने किया वादा, कहा..हमारी सरकार बनी तो निषाद के खाते में 3 महीने तक दिया जाएगा ₹5000 बम की धमकी से मचा हड़कंप: यूके से दिल्ली आ रही एयर इंडिया फ्लाइट की सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग Life Style: जब उम्मीद बाकी हो, तो कोशिशें चमत्कार कर सकती हैं; जानिए... राजा की कहानी परमानंदपुर पंचायत में VIP नेता संजीव मिश्रा का जनसंपर्क अभियान, बोले..अब गांव की सरकार गांव के लोगों के हाथ में होनी चाहिए Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे सड़क हादसे में बिहार के युवक की मौत, बिजनेस के सिलसिले में गए थे दिल्ली
1st Bihar Published by: Dhiraj Kumar Singh Updated Tue, 26 Sep 2023 10:18:51 PM IST
- फ़ोटो
JAMUI: जमुई के श्रीकृष्णा सिंह स्टेडियम में गरीब जगाओ आम सभा को हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। वहीं इस दौरान वे पीएम मोदी की सफलता को गिनाते नहीं थक रहे थे। जीतनराम मांझी और उनके बेटे संतोष मांझी ने जमुई लोकसभा सीट पर दावा ठोकते हुए कहा कि पूर्व सांसद स्वर्गीय भोला मांझी के सपने को हम पूरा करेंगे।
जीतनराम मांझी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। कहा कि नीतीश कुमार भले मुंह मियां मुट्ठू बने लेकिन बिहार में 18 साल में जो काम उन्होंने किया है इसका इतिहास आगे लिखा जाएगा। हम समझते हैं कि इतिहास में उनकी भर्त्सना ही लिखी जाएगी। नीतीश कुमार गलत काम किये है या नहीं। बिहार में उनके राज में करप्शन हुआ, एस्टीमेट घोटाला हुआ, पुल पुलिया टूटा, शराबबंदी, बालूबंदी, ताड़ीबंदी के नाम पर गरीबों को परेशान किया गया। आज सड़के टूट रही है काफी पैसे खर्च हो रहे है। इसलिए उनका नाम ब्लैकलिस्टेड रूप में जाना जाएगा।
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार चेहरा नारदमुनि वाला है। आज जमुई में पुल धंस गया। वही सुल्तानगंज, किशनगंज में भी पुल टूट गया। सब इनके कार्यकाल में हुआ है। लालू जी ने इनका नाम पलटू राम रखा था। कब कहां पलट जाएंगे कोई नहीं समझ सकता। नीतीश कुमार की यह आदत समझ से परे है।
वही हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने जमुई लोकसभा सीट पर अपना दावा ठोकते हुए कहा कि जिस तरह पूर्व सांसद स्वर्गीय भोला मांझी ने जमुई का विकास किया था। अब उनके सपने को पूरा करने का काम हम पार्टी करेगी। इसलिए हम के किसी साथी को जमुई लोकसभा की कमान मिलनी चाहिए। वहीं उन्होंने कहा सिकंदरा अभी झांकी है पूरा जमुई लोकसभा अभी बाकी है। हम एनडीए के साथियों से कहना चाहते हैं कि जमुई लोकसभा की जनता हम पार्टी की ओर देख रही है। स्व. भोला मांझी की तरह हम पार्टी भी जमुई का विकास करेगी।
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने अपने पुत्र संतोष सुमन का समर्थन देते हुए कहा कि भोला मांझी के सपनों को पूरा करने के लिए हम पार्टी को जमुई लोकसभा का सीट देना चाहिए। इस दौरान जीतनराम मांझी ने यह भी कहा कि हमने इस्तीफा देकर गलती किया मुझे इस समय विधानसभा भंग कर देना चाहिए था। जिससे हम 6 महीने तक मुख्यमंत्री रहते तो गरीबों का बहुत सारा कल्याण हो गया होता।