Hindi News / news / सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका, GPF का ब्याज दर घटाया गया

सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका, GPF का ब्याज दर घटाया गया

1st Bihar Published by: 3 Updated Jul 17, 2019, 9:48:35 AM

सरकारी कर्मचारियों को लगा झटका, GPF का ब्याज दर घटाया गया

- फ़ोटो

DESK : मोदी सरकार ने देश के सरकारी कर्मचारियों को झटका दिया है। सरकार ने जीपीएफ यानी जनरल प्रोविडेंट फंड के ब्याज दरों में कटौती की है। यह कटौती जीपीएफ और इससे जुड़ी अन्य योजनाओं के ब्याज दरों में की गई है. सरकारी कर्मचारियों के पीएफ यानी भविष्य निधि फंड में सैलरी का एक हिस्सा जमा होता है, जो रिटायरमेंट के बाद कर्मियों को मिलता है। पिछली तीन तिमाहियों में जीपीएफ की ब्याज दर 8 फ़ीसदी थी लेकिन अब इसे घटाते हुए 7.9 फ़ीसदी कर दिया गया है। सरकार के इस फैसले के बाद केंद्र सरकार के साथ-साथ रेलवे और रक्षा क्षेत्र के तहत आने वाले सरकारी कर्मचारियों को नुकसान झेलना पड़ेगा। जीपीएफ के ब्याज दरों में कटौती को लेकर वित्त मंत्रालय की तरफ से जो आदेश जारी किया गया है उसमें स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि 1 जुलाई 2019 से जीपीएफ की ब्याज दरें 7.9 फीस दी कर दी गई है।