ब्रेकिंग
'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति अभिषेक को उम्मीदवार बनाये जाने पर पत्नी अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...'16 साल बीजेपी को दिए, अब मेहनत का फल मिला', बांकीपुर से पति अभिषेक को उम्मीदवार बनाये जाने पर पत्नी अमृता कृष्णा ने जताई खुशीबांकीपुर उपचुनाव: टिकट मिलने की खबर सुन खुशी से झूम उठे अभिषेक 'बंटी', समर्थकों ने किया जोरदार स्वागतबदतमीज, खच्चर, बुड़बक कहीं का, किस पर इतना भड़कीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर, सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरलभरत भूषण तिवारी मामला: बिहार मानवाधिकार आयोग ने राज्य सरकार को मुआवजा देने का निर्देश दियाकांग्रेस का बिहार में शून्य संगठन और विजनहीन कार्यकर्ता! मंगल पांडेय ने राहुल गांधी के प्रस्तावित पटना दौरे को बताया पॉलिटिकल पाखंड...

गोताखोर की मदद से ग्रामीणों ने 2 मगरमच्छ को पकड़ा, वन विभाग की टीम ने गंडक नदी में छोड़ा

BAGAHA: बगहा में ग्रामीणों ने गोताखोर की मदद से दो मगरमच्छ को पकड़ा। दोनों मगरमच्छ को वन विभाग को सौंपा गया। दो अलग-अलग जगहों पर ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया है। सेमरा थाना क्षे

गोताखोर की मदद से ग्रामीणों ने 2 मगरमच्छ को पकड़ा, वन विभाग की टीम ने गंडक नदी में छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा में ग्रामीणों ने गोताखोर की मदद से दो मगरमच्छ को पकड़ा। दोनों मगरमच्छ को वन विभाग को सौंपा गया। दो अलग-अलग जगहों पर ग्रामीणों ने रेस्क्यू किया है। सेमरा थाना क्षेत्र के टडवलिया गांव में पोखर से मगरमच्छ बाहर निकल गया था। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


मगरमच्छ को देखते ही लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों को देखकर मगरमच्छ पोखर में घुस गया। जिसके बाद स्थानीय गोताखार की मदद से ग्रामीणों ने मगरमच्छ को पकड़ा। 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों को मगरमच्छ को पकड़ने में सफलता मिली। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को गंडक नदी में छोड़ा। 


वही दूसरे मगरमच्छ का रेस्क्यू भतौड़ा पोखरा से किया गया। लोगों ने बताया कि कई दिनों से मगरमच्छ पोखरा में डेरा डाले हुए था। दरअसल भतौड़ा पोखरा से हरहा नदी पास ही में है। जहां हरहा नदी से निकलकर मगरमच्छ पोखरा में घुस आया था। लगातार पोखरा के किनारे वह दिखाई दे रहा था। जिसके कारण लोग काफी दहशत में थे। लेकिन आज स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू कर वन विभाग को सौंपा गया।


बगहा वन क्षेत्र के रेंजर सुनील कुमार ने बताया कि दोनों मगरमच्छों को गंडक नदी में छोड़ दिया गया है। रेस्क्यू के बाद दोनों मगरमच्छों के स्वास्थ्य की जांच की गयी। उन्होंने बताया कि गंडक नदी से निकलकर अक्सर मगरमच्छ बाहर आ जाते हैं। लोगों से उन्होंने कहा था कि जब भी मगरमच्छ दिखाई दे इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। लोगों ने भी ऐसा ही किया सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची। पकड़े गये मगरमच्छ को गंडक नदी में छोड़ा गया। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता