1st Bihar Published by: Updated Dec 25, 2020, 9:42:12 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: प्रेमिका ने शादी करने से इनकार कर दिया. इस बात को लेकर नाराज प्रेमी रात को उसके घर पहुंचा और प्रेमिका की चाकू मारकर हत्या कर दी. यह घटना सिधवलिया के जलालपुर गांव की है.
मां को भी किया घायल
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि जब इस दौरान प्रेमिका की मां बेटी को बचाने गई तो आरोपी ने उसपर भी हमला कर दिया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. प्रेमिका की हत्या करने के बाद आरोपी अनिल भागने लगा. लेकिन इस दौरान ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी. फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है.
गांव की लड़की से चलता था प्रेम प्रसंग
बताया जा रहा है कि जलालपुर गांव का रहने वाला अनिल की गांव की एक लड़की से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. अनिल मोबाइल पर उससे बात करते रहता था. जब इसकी जानकारी लड़की की पिता को हुई तो बात करने से मना कर दिया. अनिल ने प्रेमिका से शादी करने की बात कही तो उसने इनकार कर दिया.