1st Bihar Published by: Updated Nov 18, 2019, 11:11:21 AM
- फ़ोटो
GOPALGANJ: इस वक्त की बड़ी ख़बर गोपालगंज के बरौली से आ रही है, जहां 6 बच्चों की मौत हो गई है. टाइल्स लदा टेलर पलटने से ये हादसा हो गया है.
इस हादसे में 6 बच्चों का शव निकाला गया है वहीं कई और लोगों के दबे होने की आशंका है. घटना बरौली के सरेया नरेंद्र की है. इस घटना के बाद से मौके पर चीख-पुकार मच गई है. हादसे के बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव के काम में लग गई है.
बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे सड़क पर मवेशी चरा रहे थे, तभी टेलर पलट गया और इसकी चपेट में बच्चे आ गये. स्थानीय लोगों के मुताबिक टेलर के ओवरलोडेड होने के कारण ये हादसा हुआ है.