Hindi News / news / पुलिस अफसरों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा वेतनवृद्धि का लाभ

पुलिस अफसरों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा वेतनवृद्धि का लाभ

1st Bihar Published by: Updated Jan 01, 2020, 7:46:15 AM

पुलिस अफसरों के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा वेतनवृद्धि का लाभ

- फ़ोटो

PATNA  : प्रोन्नति पर लगी रोक के बीच 2600 पुलिस अफसरों के लिए राहत भरी खबर है. नए साल में पुलिस मुख्यालय एएसआई से इंस्पेक्टर रैंक के अफसरों को एसीपी और एमसीपी का लाभ देने जा रहा है.

पुलिस मुख्यालय के इस निर्णय के बाद इन पुलिस अफसरों को प्रोन्नति तो नहीं पर पर वेतनमान में बढ़ोतरी से राहत जरुर मिलेगी. डीजी बोर्ड की बैठक में सक्षम पुलिस अफसरों को इसका लाभ देने पर मुहर लग गई है. 

खबर के मुताबिक एक से दो दिन में इसका आदेश जारी कर दिया जाएगा. 1100 सब-इंस्पेक्टर और 100 के करीब इंस्पेक्टर को इसका लाभ दिया जाएगा. एएसआई रैंक के पुलिस अधिकारियों को एसीपी का लाभ देने के लिए पुलिस मुख्यालय के अधीन डीआईजी बोर्ड करता है. अभी इसकी बैठक नहीं हुई है. जनवरी में बैठक होने की संभावना है.