1st Bihar Published by: Updated Sat, 28 Sep 2019 09:49:57 AM IST
- फ़ोटो
NEW DELHI : केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह को केवल सच बोलना आता है। वह जो बोलते हैं , सीधा बोलते हैं। गिरिराज सिंह ने इस बात को डिस्क्लेमर के अंदाज में ट्वीट किया है।
देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर मुखर हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने संदर्भ में यह बात कही है। जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को कहा था कि देश में जहां कहीं भी बहुसंख्यक आबादी का अनुपात गिरा है वहां सामाजिक सद्भाव खतरे में है। गिरिराज ने कहा है कि लोग भले ही मुझे इस बात को अलग तरीके से करने की सलाह दें लेकिन मुझे सीधा बोलने के अलावा और कोई तरीका नहीं आता।
गिरिराज सिंह ने कहा है कि जनसंख्या नियंत्रण को धार्मिक नजरिए से देखना गलत है। गिरिराज ने कहा है कि देश की बढ़ती हुई आबादी कैंसर से भी ज्यादा खतरनाक है।