ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

बिहार : घर में घुसकर युवक की हत्या, अपराधियों ने दागी ताबड़तोड़ 6 गोलियां

VAISHALI : वैशाली जिले के हाजीपुर में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक स्थित इमली के पेड़ के पास का है जहां बाइक सवार अपराधि

बिहार : घर में घुसकर युवक की हत्या, अपराधियों ने दागी ताबड़तोड़ 6 गोलियां
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : वैशाली जिले के हाजीपुर में अपराधियों के हौसले काफी बुलंद हो गए हैं. ताजा मामला हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के नखास चौक स्थित इमली के पेड़ के पास का है जहां बाइक सवार अपराधियों ने घर में घुसकर एक युवक को गोलियों से भून दिया. आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल ले आए, लेकिन यहां से उसे पटना रेफर कर दिया. पटना में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. 


मृतक की पहचान रोहित नाम के शख्स के रूप में की गई है. मृतक की मां के बयान पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना की सूचना पर आनन फानन में नगर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह, एएसआई कुंदन ओझा दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुट गए.


मामले की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने भी घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से गोली का 11 खोखा और 10 पिलेट बरामद किया गया है. बताया जाता है कि सभी अपराधी दानापुर के रहने वाले हैं और मृतक के घर अक्सर आते जाते थे. सदर एसडीपीओ ने बताया कि मृतक को छह गोलियां लगी थी. वहीं, गोलीबारी की ये घटना आपसी विवाद के कारण होने की आशंका जताई जा रही है.  

टैग्स