ब्रेकिंग
लालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडलालू-राबड़ी की सुरक्षा के मामले में बैकफुट पर सरकार: दोनों को मिली Z श्रेणी की सुरक्षा और बुलेटप्रूफ गाड़ीलालू यादव और राबड़ी देवी की जेड कैटेगरी सुरक्षा बहाल, मिलेगी बुलेटप्रूफ गाड़ी; बैकफुट पर सरकारबिहार में 3687 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती का शेड्यूल जारी, 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदनबांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, गड़बड़ी करने वालों पर CCA के तहत होगी कार्रवाई; जेल से छूटे अपराधियों पर पैनी नजरबिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंड

देर से घर आने का कारण पूछना पति को पड़ा महंगा, पत्नी ने फेंका चेहरे पर तेजाब

DESK: एक पति को पत्नी से सवाल करना भारी पड़ गया। देर रात घर लौटी पत्नी से उसने बस इतना पूछा था कि घर आने में लेट क्यों हो गयी? पति के इस सवाल को सुनते ही वो आगबबूला हो गयी। बाथरुम में रखे तेजाब को

देर से घर आने का कारण पूछना पति को पड़ा महंगा, पत्नी ने फेंका चेहरे पर तेजाब
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: एक पति को पत्नी से सवाल करना भारी पड़ गया। देर रात घर लौटी पत्नी से उसने बस इतना पूछा था कि घर आने में लेट क्यों हो गयी? पति के इस सवाल को सुनते ही वो आगबबूला हो गयी। बाथरुम में रखे तेजाब को लेकर निकली और पति के ऊपर फेंक दिया। जिससे पति बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन में पड़ोसियों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। 


हैरान कर देने वाली यह घटना उत्तर प्रदेश के कानपुर की है जहां महिला के इस रवैय्ये की चर्चा इलाके में खूब हो रही है। पीड़ित पति ने थाने में पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। पत्नी पर जानलेवा हमला किये जाने का आरोप लगाने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 


पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय डब्बू गुप्ता कोपरगंज के रहने वाले हैं। उनका कहना था कि पत्नी देर रात घर लौटी थी। जब उसने लेट से आने का कारण पूछा तो वो आगबबूला होकर मारपीट करने लगी। गाली गलौज करते करते वह बाथरुम में चली गयी और वहां रखे एसीड के ढक्कर को खोला और उसके चेहरे पर फेंक दिया। जिसके बाद वह चिल्लाते हुए घर से बाहर निकला। 


आस-पास के लोगों ने तड़पता देख उसे अस्पताल ले गये। इस घटना में पीड़ित के शरीर का 10 फीसदी भाग झुलस गया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है। वही उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ने आरोपी पत्नी पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई किये जाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।