1st Bihar Published by: Saurav Updated Aug 07, 2022, 8:05:32 PM
- फ़ोटो
SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से बड़ी खबर आ रही है। जहां रीगा में गैस रिसाव से लगी आग से आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गये हैं। जिसमें एक की हालत नाजुक बनीं हुई है।
6 महीने का मासूम सहित अन्य घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रीगा के गोविंद फंदह गांव की है जहां रहने वाले चंद्रदेव झा के मकान में गैस रिसाव होने के कारण अचानक आग लग गयी। इस दौरान घर में अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल सभी घायलों का इलाज चल रहा है जिसमें एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
यदि आप घर में एलपीजी सिलेंडर यूज करते हैं तो इन बातों का ध्यान रखें...